उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के कुल 30 जगहों पर रावण दहन का कार्यक्रम है। नौतनवा में इस बार करीब 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के कुल 30 जगहों पर रावण दहन का कार्यक्रम है। नौतनवा में इस बार करीब 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में रामकोला के खेतान मिल ग्राउंड में दशहरा मेले की भव्य तैयारियां हो चुकी हैं। मैदान में 75 फीट ऊंचे रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले आकर्षण का केंद्र बनें।
नोएडा स्टेडियम में रावण दहन से पहले गौतमबुद्धनगर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। एसीपी मयंक तिवारी ने पुलिस टीम के साथ भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक, पार्किंग, CCTV और बैरिकेडिंग की समीक्षा की। पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।
गोंडा के करनैलगंज में विजयदशमी पर भव्य दशहरा मेले का आयोजन होगा। ऐतिहासिक रामलीला मैदान में भगवान श्रीराम और रावण के युद्ध का मंचन होगा, जिसके बाद 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हैं और सुरक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन सतर्क है।
कानपुर के शिवाला बाजार स्थित ऐतिहासिक रावण मंदिर के कपाट साल में सिर्फ दशहरे के दिन खुलते हैं। वर्ष 1868 में स्थापित इस मंदिर में विजयदशमी पर रावण का दूध से अभिषेक, श्रृंगार और विशेष पूजा की जाती है। यह अनोखी परंपरा रावण की विद्वत्ता और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी पाती के माध्यम से शारदीय नवरात्र की महानवमी और विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए सत्य, धर्म और न्याय की विजय का संदेश दिया। उन्होंने प्रभु श्रीराम के आदर्शों, सामाजिक समरसता, महिला सम्मान और नागरिक सुरक्षा पर जोर दिया। साथ ही, माफिया के खिलाफ कार्रवाई, गरीबों के लिए आवास और विजयादशमी पर अहंकार व अन्याय जैसी बुराइयों को समाप्त करने का संकल्प लेने की अपील की।
मेरठ शहर रामलीला कमेटी इस बार रामलीला आयोजन को और भव्य बनाने की तैयारी कर रही है। आयोजन में लेजर शो को विशेष आकर्षण बनाया जाएगा, जबकि बच्चों के लिए भी खास कार्यक्रम रखे जाएंगे। पिछले वर्ष राष्ट्रपति से मिले प्रशस्ति पत्र के बाद कमेटी इस बार भी बेहतर मंचन की तैयारी में जुटी है।