Discretionary Fund News in Hindi

घबराइए मत, बच्चे के इलाज में नहीं आने देंगे कोई बाधा, जनता दर्शन में भावुक हुए सीएम योगी

घबराइए मत, बच्चे के इलाज में नहीं आने देंगे कोई बाधा, जनता दर्शन में भावुक हुए सीएम योगी

योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान श्रावस्ती से आई महिला ने अपने बीमार बच्चे के इलाज के लिए मदद मांगी। बच्चे की हालत देखकर मुख्यमंत्री भावुक हो गए और तुरंत आयुष्मान कार्ड बनवाने तथा विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।