1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चार मूर्ति अंडरपास से खत्म हुआ जाम, सफर अब हुआ आसान

चार मूर्ति अंडरपास से खत्म हुआ जाम, सफर अब हुआ आसान

Greater Noida West Underpass: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति अंडरपास से लोगों को जाम से राहत मिली है। 99 करोड़ की लागत से बने 720 मीटर लंबे अंडरपास में जल्द वाई-फाई सुविधा शुरू होगी। यहां जानें पूरी जानकारी

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
चार मूर्ति अंडरपास से खत्म हुआ जाम, सफर अब हुआ आसान

Greater Noida West Underpass: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति चौक (Greater Noida West’s Char Murti Chowk) पर लगने वाले लंबे जाम से अब लोगों को राहत मिलने लगी है। दरसअल, यहां बनाए गए अंडरपास (Underpass) के शुरू होने से यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं, जहां पहले वाहन चालकों (Vehicle Drivers) को चौराहे पर घंटों जाम में फंसना पड़ता था, अब गाड़ियां बिना रुके आसानी से निकल रही हैं। अंडरपास के ट्रायल के बाद से अब तक कोई बड़ी तकनीकी खामी सामने नहीं आई है। इसके अलावा, जल्द ही यहां से गुजरने वाले लोगों को वाई-फाई (Wi-Fi) की सुविधा भी मिलने वाली है।

पांच घंटे में अंडरपास से गुजरे 14 हजार वाहन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से तैयार किए गए इस अंडरपास का ट्रायल 5 नवंबर 2026 को सुबह 6 बजे शुरू हुआ था। वहीं, यह ट्रायल 8 नवंबर की रात 10 बजे तक चला। ऐसे में ट्रायल के पहले दिन ही अंडरपास पर वाहनों का अच्छा दबाव देखने को मिला। जिसमें सुबह 6 बजे से 11 बजे के बीच महज पांच घंटे में करीब 14 हजार वाहन यहां से गुजरे।

वहीं, इतनी बड़ी संख्या में वाहनों के गुजरने के बावजूद यातायात व्यवस्था सामान्य बनी रही। अंडरपास शुरू होने से चार मूर्ति चौक पर लगने वाले जाम में काफी कमी आई है। इससे रोजाना इस रास्ते से आने-जाने वाले नौकरीपेशा लोगों, स्थानीय निवासियों और अन्य वाहन चालकों को राहत मिली है।

जल्द मिलेगी वाई-फाई की सुविधा

आपकी जानकारी के लिए बता दें चार मूर्ति अंडरपास (Char Murti Underpass) को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारी भी चल रही है। प्रोजेक्ट के जीएम ए.के. सिंह के मुताबिक, जल्द ही अंडरपास में वाई-फाई (Wi-Fi) की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी (Connectivity) मिल सकेगी। इसके साथ ही, अंडरपास का निर्माण करते समय बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या को भी ध्यान में रखा गया है। प्राधिकरण ने ऐसी व्यवस्था करने पर ध्यान दिया है, जिससे बरसात के दौरान पानी जमा होने के कारण यातायात प्रभावित न हो।

99 करोड़ रुपये में बना 720 मीटर लंबा अंडरपास

चार मूर्ति चौक (Char Murti Chowk) पर बने इस अंडरपास के निर्माण पर करीब 99 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसकी कुल लंबाई लगभग 720 मीटर है। निर्माण कार्य 15 फरवरी 2025 को शुरू हुआ था और 30 अक्टूबर 2026 को पूरा कर लिया गया है। बता दें खास बात यह है कि दिसंबर 2026 की निर्धारित समय-सीमा से पहले ही प्रोजेक्ट पूरा हो गया। वहीं, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार और प्रोजेक्ट जीएम ए.के. सिंह की निगरानी में इस परियोजना को समय से पहले पूरा किया गया।

डेढ़ से दो किलोमीटर का रास्ता होगा कम

जानकारी के लिए बता दें इस अंडरपास का फायदा केवल चार मूर्ति चौक (Char Murti Chowk) के आसपास रहने वाले लोगों को ही नहीं, बल्कि गाजियाबाद की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को भी मिलेगा। 130 मीटर और 60 मीटर रोड से गौड़ सिटी (Gaur City) और तिगड़ी गोलचक्कर होते हुए गाजियाबाद जाने वाले लोगों को पहले हिंडन पार करके यू-टर्न (U-Turn) लेना पड़ता था। अब अंडरपास के जरिए उनका रास्ता करीब डेढ़ से दो किलोमीटर तक कम हो जाएगा। इससे लोगों के समय के साथ ईंधन की भी बचत होगी। ऐसे में अनुमान है कि चार मूर्ति चौक से रोजाना करीब 50 हजार वाहन गुजरते हैं। ऐसे में अंडरपास के शुरू होने से सालाना लगभग 35 करोड़ रुपये के ईंधन की बचत हो सकती है।

कुल मिलाकर, चार मूर्ति अंडरपास ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Char Murti Underpass Greater Noida West) की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में अहम परियोजना साबित हो रहा है। जिससे अब प्राधिकरण के सामने इसे लगातार सुचारू रखने और जलभराव जैसी समस्याओं से बचाने की जिम्मेदारी होगी। वहीं, वाई-फाई सुविधा शुरू होने के बाद लोगों का सफर और सुविधाजनक होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: सोनौली बॉर्डर पर विदेशी महिला हुई गिरफ्तार, फर्जी ID बरामद

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...