भाजपा उत्तर प्रदेश की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में बूथ सशक्तीकरण, संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान, वृक्षारोपण, डिजिटल बूथ प्रशिक्षण और कारगिल विजय दिवस की तैयारियों पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
