Arto News in Hindi

आजमगढ़ में स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 36 का चालान और 22 वाहन सीज

आजमगढ़ में स्कूल वाहनों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 36 का चालान और 22 वाहन सीज

आजमगढ़ में परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने स्कूल वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 36 वाहनों का चालान, 22 वाहनों को सीज और करीब 3.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। एआरटीओ ने चेतावनी दी है कि नियमों का लगातार उल्लंघन करने वाले स्कूल प्रबंधनों पर मुकदमा दर्ज करने और मान्यता रद्द कराने की कार्रवाई भी की जा सकती है।