Anand Dwivedi News in Hindi

लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे राजनाथ सिंह, फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों को बांटेंगे राहत सामग्री

लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे राजनाथ सिंह, फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों को बांटेंगे राहत सामग्री

रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह 15 से 17 अक्टूबर तक लखनऊ प्रवास पर रहेंगे। 15 अक्टूबर को वह फैजुल्लागंज के अल्लूनगर डिगुरिया चौक पर बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित करेंगे। 16 अक्टूबर को सामाजिक संगठनों और शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात के बाद जानकीपुरम में दुर्गा पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे। 17 अक्टूबर को उनका लखनऊ से प्रस्थान करने का कार्यक्रम है।