राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में कानपुर में आयोजित ‘एआई मंथन-2.0’ का समापन हुआ। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, शोध और प्रशासन में एआई के जिम्मेदार इस्तेमाल पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को एआई नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में एआई हैकाथॉन की विजेता टीमों को सम्मानित किया गया और प्रदेश के विश्वविद्यालयों में एआई के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नीति व इम्प्लीमेंटेशन ग्रुप बनाने की
