1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सपा लोहिया वाहिनी का जश्न, लगाए छात्र एकता के नारे

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सपा लोहिया वाहिनी का जश्न, लगाए छात्र एकता के नारे

बहराइच में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। छात्र एकता और नौजवान एकता के नारे लगाए।

By: BS Yadav  RNI News Network
Updated:
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सपा लोहिया वाहिनी का जश्न, लगाए छात्र एकता के नारे

बहराइच। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर छात्रों और युवाओं के कई सप्ताह से जारी प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आते ही बहराइच में समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जश्न मनाया।

लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष नंदेश्वर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय के पास एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने “छात्र एकता जिंदाबाद” और “नौजवान एकता जिंदाबाद” के नारे लगाए तथा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर खुशी जाहिर की।

जिला अध्यक्ष नंदेश्वर यादव ने कहा कि छात्रों और युवाओं की एकता के आगे आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा, जिसके चलते शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने इसे छात्र आंदोलन की बड़ी जीत बताया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...