1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. वाराणसी में 2027 चुनाव की आहट, सीएम योगी के समर्थन में लगे सियासी पोस्टर चर्चा में

वाराणसी में 2027 चुनाव की आहट, सीएम योगी के समर्थन में लगे सियासी पोस्टर चर्चा में

वाराणसी में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। शहर के कई हिस्सों में सीएम योगी आदित्यनाथ के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें चुनावी संदेश दिए गए हैं। इससे पहले भी वाराणसी में राहुल गांधी और अखिलेश यादव को लेकर राजनीतिक पोस्टर लगाए जा चुके हैं।

By: BS Yadav  RNI News Network
Updated:
वाराणसी में 2027 चुनाव की आहट, सीएम योगी के समर्थन में लगे सियासी पोस्टर चर्चा में

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां धीरे-धीरे तेज होने लगी हैं। इसी बीच वाराणसी में लगे कुछ राजनीतिक पोस्टर चर्चा का विषय बन गए हैं। शहर के कई हिस्सों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें 2027 के चुनाव को लेकर संदेश दिए गए हैं।

पोस्टरों में दिखा सीएम योगी का अलग अंदाज

बीजेपी कार्यकर्ता की ओर से लगाए गए इन पोस्टरों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को केंद्र में रखा गया है। पोस्टर पर “3 बार चाय वाले, 27 में गाय वाले” जैसे नारे लिखे गए हैं, जो राजनीतिक संदेश के रूप में देखे जा रहे हैं। इन पोस्टरों में सीएम योगी की तस्वीर के साथ चार हाथों का प्रतीकात्मक चित्रण और बुलडोजर की तस्वीर भी दिखाई गई है। इसे उनके समर्थकों की ओर से उनकी छवि और कार्यशैली को दर्शाने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।

 

वाराणसी में पहले भी लग चुके हैं राजनीतिक पोस्टर

वाराणसी में राजनीतिक संदेशों वाले पोस्टर लगाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी को परशुराम और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को कृष्ण के रूप में दर्शाने वाले पोस्टर भी शहर में लगाए जा चुके हैं, जिनको लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हुई थीं।

चुनावी माहौल से पहले बढ़ी सियासी हलचल

2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी समय बाकी है, लेकिन राजनीतिक दलों और समर्थकों की गतिविधियां धीरे-धीरे बढ़ने लगी हैं। वाराणसी जैसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर में लगे ये पोस्टर आने वाले चुनावी माहौल की शुरुआती हलचल के रूप में देखे जा रहे हैं।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...