1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. LS Election 2024: रोहित अग्रवाल ने कांग्रेस पर कसा तंज कहा, ‘डरो मत..अमेठी में लड़ो मत!’

LS Election 2024: रोहित अग्रवाल ने कांग्रेस पर कसा तंज कहा, ‘डरो मत..अमेठी में लड़ो मत!’

Amethi LS Election 2024: एनडीए के सहयोगी और आरएलडी नेता रोहित अग्रवाल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी डरो मत अमेठी से लड़ो!

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
LS Election 2024: रोहित अग्रवाल ने कांग्रेस पर कसा तंज कहा, ‘डरो मत..अमेठी में लड़ो मत!’

Amethi LS Election 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आम चुनाव 2024 में अमेठी से चुनाव न लड़कर अपने मां के सीट रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे। वहीं लंबं सस्पेंस के बाद राहुल गांधी ने यह स्पष्ट कर दिया कि वे अमेठी ने चुनावी मैदान पर नहीं उतर रहे हैं। ऐसे में विपक्षी पार्टियों को कांग्रेस पर तंज करने का मौका मिल गया वहीं रालोद ने कांग्रेस पर नकेल कसा है।

रालोद नेता रोहित अग्रवाल ने कहा डरो मत

एनडीए के सहयोगी और रालोद नेता रोहित अग्रवाल ने राहुल गांधी के अमेठी संसदीय सीट से चुनाव नहीं लड़ने के फैसले पर तंज कसा और राहुल गांधी के ही नारे को दोहराते हुए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि, ‘डरो मत..अमेठी में लड़ो मत..’.। फिर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमेशा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा के सामने डटकर मुकाबला करने की बात कहते हैं और इसके लिए कई बार डरो मत का नारा बुलंद करते दिखते हैं पर अब क्या हुआ।

केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशाना

उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव नहीं लड़ने पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी और उसने इस निर्णय को कांग्रेस की नैतिक हार बताया है। उन्होंने एक्स सोशल मीडिया पर लिखा,’अमेठी से श्री राहुल गांधी का चुनाव नहीं लड़ना कांग्रेस की नैतिक पराजय और भाजपा की विजय है’ इसके साथ उन्होंने पोस्ट में हैशटैग में लिखा- #फिर_एकबार_मोदी_सरकार

राहुल गांधी आज रायबरेली से भरेंगे पर्चा

कांग्रेस पार्टी ने आज पांचवें चरण के नामांकन के आखिरी दिन अमेठी और रायबरेली सीट को लेकर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। जहां कांग्रेस ने अमेठी संसदीय सीट से गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले केएल शर्मा को मैदान पर उतारा है जो भाजपा सांसद स्मृति ईरानी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। वहीं राहुल गांधी रायबरेली सीट से चुनावी मैदान में होंगे।

राहुल गांधी रायबरेली पहुंच रहे हैं

राहुल गांधी आज रायबरेली में नामांकन भरने के लिए उपस्थित रहेंगे। इससे पहले कांग्रेस रायबरेली में अपना शक्ति प्रदर्शन कर लोगों को अपने पार्टी के लिए वोट देने का आग्रह करेंगी। इसके लिए राहुल गांधी एक बड़ा रोड शो का आयोजन करेंगे। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सुबह से ही जमावड़ा शुरू हो गया है। रायबरेली में उनके स्वागत के लिए भी बड़े स्तर पर तैयारी की गई है। बता दें कि इस रोड शो में फूलों के साथ राहुल गांधी का अभिवादन कार्यक्रम भी होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...