1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की अपील का मंत्री पर असर नही…

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की अपील का मंत्री पर असर नही…

प्रधानमंत्री Narendra Modi और मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की ‘सेव फ्यूल’ और ऑनलाइन बैठकों की अपील के बीच औद्योगिक विकास मंत्री Nand Gopal Gupta द्वारा नोएडा अथॉरिटी अधिकारियों की ऑफलाइन बैठक चर्चा में है।

By: BS Yadav  RNI News Network
Updated:
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की अपील का मंत्री पर असर नही…

लखनऊ : सेव फ्यूल को लेकर हाल ही में प्रधानमंत्री के बयान पर बीजेपी शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों द्वारा एक सकारात्मक पहल की गई कि सभी मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों ने अपने अपने काफिलों में कटौती की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भी यह तय किया गया कि मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के काफिलों में कटौती की जाए और साथ साथ दूर दराज के अधिकारियों के साथ ऑफ लाइन बैठक न करके ऑनलाइन बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जाए।

लेकिन उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर इस अपील का कोई असर नही है आज दिनांक 19 मई को उनके द्वारा नोएडा अथॉरिटी के सभी अधिकारियों को ऑफलाइन समीक्षा बैठक करने का आदेश दिया गया। बैठक की अध्यक्षता औद्योगिक विकास मंत्री द्वारा की गई। एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार मंत्रियों और अधिकारियों को यह निर्देश दे रहे है कि वो सेव फ्यूल एवं हीटवेव से बचने के लिये वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन बैठक करे।

लेकिन औद्योगिक विकास मंत्री पर इसका कोई असर नही। नोएडा अथॉरिटी के सभी अधिकारियों की आज ऑफलाइन बैठक बुलाकर क्या संदेश देना चाहते है नोएडा लखनऊ से लगभग 500 किमी से ज्यादा है नोएडा अथॉरिटी के लगभग दो  दर्जन अधिकारियों को बुलाकर ऑफ लाइन बैठक करना निश्चित रूप से यह पता चलता है कि औद्योगिक विकास मंत्री पर  प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के उस संदेश का कोई असर नही है क्या मुख्यमंत्री जी इसका संज्ञान लेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...