1. हिन्दी समाचार
  2. अलीगढ़
  3. प्रधान ने दबंगई से दिव्यांग की जमीन पर चलवाया बुलडोजर, अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार

प्रधान ने दबंगई से दिव्यांग की जमीन पर चलवाया बुलडोजर, अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार

पीड़ित परिवार उच्च अधिकारियों से कई बार न्याय की गुहार लगा चुका है। ग्राम प्रधान बदले की भावना से चुनावी रंजिश को लेकर प्लाट पर कब्जा करना चाहता है।

By: Satyam Dubey  RNI News Network
Updated:
gnews
प्रधान ने दबंगई से दिव्यांग की जमीन पर चलवाया बुलडोजर, अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार

अलीगढ़ जिले से ग्राम प्रधान की दबंगई का मामला सामने आया है। थाना गोधा क्षेत्र के अंतर्गत पिलौना गांव में दिव्यांग जावेद और उसकी पत्नी ने आरोप लगाया है कि प्रधान ने उसके घर पर बुलडोजर चलवा दिया। उन्होंने बताया कि सात साल से जमीन पर काबिल हैं। जिसका बैनामा दखलनामा और दाखिल खारिज उनके नाम से है, और उनके पास मौजूद है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधान चुनाव की रंजिश को लेकर जमीन हड़पना चाहता है। जिस पर बुलडोजर चलवा दिया है। बाउंड्री और ईटों को उखड़वा दिया है। वहीं पीड़िता के परिजन तस्लीम ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम प्रधान की दबंगई अधिकारियों से सांठगांठ कर गरीब को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी जमीन को हड़पने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: योगी कैबिनेट ने लगाया 33 प्रस्तावों पर मुहर, संस्कृत विद्यालयों से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी

पीड़ित परिवार उच्च अधिकारियों से कई बार न्याय की गुहार लगा चुका है। ग्राम प्रधान बदले की भावना से चुनावी रंजिश को लेकर प्लाट पर कब्जा करना चाहता है। जिसमें लेखपाल और अधिकारियों की मिलीभगत से दिव्यांग के परिवार को परेशान किया जा रहा है। पीड़ित परिवार घटना से भयभीत है, मौके पर पहुंची इलाका पुलिस सिविल मामला बताकर पल्ला झाड़ रही है।

यह भी पढ़ें: अवैध बूचड़खाने को लेकर बस्ती में भय का माहौल, स्कूल जाने वाले बच्चों को करना पड़ता है परेशानियों का सामना

मौजूदा प्रधान की दबंगई से गरीब पर कहर बरस रहा है। खून पसीने से कमाई दौलत से जमीन को 7 साल पहले खरीदा था। अब प्रधान तरह-तरह से षड्यंत्र रच कर दिव्यांग के परिवार को मानसिक और शारीरिक शोषण कर रहा है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है कि मामले को संज्ञान लेकर ऐसे भ्रष्ट अधिकारी और ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई करें।

अलीगढ़ से संवाददाता बंटी की रिपोर्ट।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...