1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Loksabha Election 2024: बूथ से वोटरों तक पहुंचने की रणनीति पर, भाजपा की रूपरेखा बिल्कुल अलग

Loksabha Election 2024: बूथ से वोटरों तक पहुंचने की रणनीति पर, भाजपा की रूपरेखा बिल्कुल अलग

2024 में होने वाले आम चुनाव में भाजपा ने जीत का अनुमान 400 पार की घोषणा कर दी है जिसके लिए पार्टी ने पूरा खाका तैयार कर लिया है। इसके लिए भाजपा ने हर मतदाता तक पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं को काम पर लगा दिया है। वहीं सोचने वाली बात यह है कि अन्य पार्टियों का नामों-निशान तक नहीं है।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
Loksabha Election 2024: बूथ से वोटरों तक पहुंचने की रणनीति पर, भाजपा की रूपरेखा बिल्कुल अलग

2024 में होने वाले आम चुनाव में भाजपा ने जीत का अनुमान 400 पार की घोषणा कर दी है जिसके लिए पार्टी ने पूरा खाका तैयार कर लिया है। इसके लिए भाजपा ने हर मतदाता तक पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं को काम पर लगा दिया है। वहीं सोचने वाली बात यह है कि अन्य पार्टियों का नामों-निशान तक नहीं है।

संगठित राजनीति के आगे अन्य पार्टी पस्त

भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिक संगंठित रणनीति के आगे विपक्षी दलों की दाल गल ही नहीं रही है। आगामी चुनाव के देखते हुए भाजपा ने अपने शक्तियों को बात दिया हैं जिसके तहत शक्ति केंद्र के प्रमुख से लेकर, बिल्डिंग इंचार्ज, रैली प्रमुख तक को दायित्व सौंप दे दिए गए हैं। इसका पार्टी को ये लाभ मिल रहा है कि जहां अन्य पार्टियां चुनाव प्रचार करने में जुटी हुई हैं तो वहीं भाजपा के कार्यकरता लोगों के बीच जाकर पार्टी के बारे में बता रहे हैं और उनकी समस्याओं को सुनकर उसके निदान के लिए संबंधित विभागों से बातचीत कर रहे हैं।

2023 से ही 2024 के आम चुनाव की तैयारी

भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक रूप से लोकसभा चुनाव की तैयारियां दिसंबर 2023 से ही क्रियान्वयन करना शुरू कर दिया था। ऐसे में पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक वार्ड में पार्टी के निर्देशों के अनुरूप पहले ही अपना कार्य करना शुरू कर चुके थे। बता दें कि बहुत समय पहले ही भाजपा ने पार्षद से लेकर न्याय पंचायत के स्तर तक के सदस्यों को उनके दायित्व बता दिए गए हैं ताकि मतदाताओं से मिलते हुए उन्हें अपने दायित्व का पता रहे।

प्रत्येक पन्ना प्रमुखों के पास 60 मतदाता के नाम

इस समय पार्टी संगठन का पूरा फोकस पन्ना प्रमुखों पर है। बता दें कि हर शक्ति केंद्र (वार्ड) में 170-200 तक पन्ना प्रमुख हैं और एक पन्ना प्रमुख के पास 60 मतदाताओं के नाम, पते और उनकी पूरी जानकारी है। इन्हीं पन्ना प्रमुखों पर हर मतदाता के पास कम से कम चार से पांच बार जाकर उनका वोट पार्टी के पक्ष में डलवाने का जिम्मा दिया गया है। जिसके संदर्भ में पार्टी जल्द ही वार्डवार इन प्रमुखों से आयोजन के माध्यम से बातचीत करेगी और समस्याओं को सुनकर उसका निदान करने का प्रयास करेगी।

चंदे से लेकर समर्थन तक

पार्टी संगठन के पदाधिकारी और कार्यक्रताओं को आगामी चुनाव के मद्देनजर बड़ी संख्या में नमो ऐप से जोड़ा जा रहा है। इस ऐप का एक लाभ यह भी है कि इस ऐप से जुड़े मतदाताओं से पार्टी के पक्ष में वोट देने का समर्थन भी मांगा जा सकता है। वहीं इसकी सहायता से पार्टियों द्वारा बनाई गई रणनीतियों को, कार्यक्रमों को लोगों के मध्य बताया जा रहा है। भाजपा पार्टी पूरी तरह इस कोशिश में है कि कार्यकर्ता और पदाधिकारी आमजन तक पहुंच कर पार्टी के कार्यों के बताए। इन कार्यकर्ताओं को उनके दायित्व का अहसास कराने के लिए प्रधानमंत्री ने बुधवार को आगरा की एक पार्षद से सीधे नमें ऐप की मदद से बातचीत की। इसी तरह मुख्यमंत्री योगी भी वार्ड अध्यक्ष से लेकर बूथ अध्यक्ष तक से बात करने में सक्षम हैं।

प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी का नेता

एमएलसी एवं प्रदेश संगठन मंत्री विजय शिवहरे ने कहा कि हमसे जुड़ा प्रत्येक कार्यकर्ता हमारी पार्टी का नेता है। फिर उन्होंने आगे कहा कि हमारा प्रचार निरंतर लोगों के बीच चल रहा है। वहीं हर कार्यकर्ता अपना काम पूरा करे पर खामोशी से यहीं पार्टी का मंत्र है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...