1. हिन्दी समाचार
  2. मथुरा
  3. मथुरा में राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिलाधिकारी ने दिलाई शपथ, सरदार पटेल को किया नमन, पढ़ें खबर

मथुरा में राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिलाधिकारी ने दिलाई शपथ, सरदार पटेल को किया नमन, पढ़ें खबर

Uttar Pradesh News: मथुरा में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की शपथ दिलाई। यहां पढ़ें पूरी खबर

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
मथुरा में राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिलाधिकारी ने दिलाई शपथ, सरदार पटेल को किया नमन, पढ़ें खबर

Uttar Pradesh News: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती यानी राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मथुरा कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बता दें इस दौरान जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। साथ ही, अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की शपथ दिलाई।

अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया एकता का संकल्प

जानकारी के लिए बता दें कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने तथा नागरिकों के बीच भाईचारे, सद्भाव और एकता की भावना मजबूत करने का संकल्प लिया। जिलाधिकारी ने सभी से सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

देशी रियासतों के एकीकरण में पटेल का योगदान ऐतिहासिक

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सरदार पटेल के जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन त्याग, समर्पण, राष्ट्रसेवा और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक रहा है। स्वतंत्रता आंदोलन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही, आजादी के बाद देशी रियासतों को भारतीय संघ में शामिल करने का चुनौतीपूर्ण कार्य भी उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता और कूटनीतिक सूझबूझ से पूरा किया। इसी ऐतिहासिक योगदान के कारण उन्हें लौह पुरुष कहा जाता है।

ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से करें जनसेवा

जिलाधिकारी का कहना है कि राष्ट्रीय एकता दिवस केवल सरदार पटेल को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपने दायित्वों को समझने का दिन भी है। जिसमें उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने कार्यों में अनुशासन, ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा को प्राथमिकता देने की अपील की।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा, अपर नगर मजिस्ट्रेट वृंदावन राजकुमार चौधरी, डिप्टी कलेक्टर सुशील कुमार सिंह, आबकारी अधिकारी उपेंद्र सिंह सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: https://www.rninews.co.in/hardeep-singh-puri-rajya-sabha-nomination-bhopal-madhya-pradesh/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...