1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मैनपुरी में जयवीर सिंह का विपक्ष पर हमला, कहा- यूपी में भाजपा अंगद का पांव, कोई हिला नहीं सकता, पढ़ें खबर

मैनपुरी में जयवीर सिंह का विपक्ष पर हमला, कहा- यूपी में भाजपा अंगद का पांव, कोई हिला नहीं सकता, पढ़ें खबर

Uttar Pradesh News: मैनपुरी में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में भाजपा अंगद का पांव है। यूसीसी, अमित शाह के दौरे और छात्रा हत्याकांड पर भी दिया बयान। यहां पढ़ें पूरी खबर

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
मैनपुरी में जयवीर सिंह का विपक्ष पर हमला, कहा- यूपी में भाजपा अंगद का पांव, कोई हिला नहीं सकता, पढ़ें खबर

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने मैनपुरी में विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। जिसमें उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) उत्तर प्रदेश में अंगद का पांव है, जिसे कोई हिला नहीं सकता। भाजपा पूरी तरह एकजुट है और केंद्र व प्रदेश सरकार के बीच किसी तरह का मतभेद नहीं है। जिसमें विपक्ष केवल भ्रम फैलाकर राजनीतिक माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है।

जानकारी के लिओए बता दें आज शनिवार को पर्यटन मंत्री मैनपुरी के सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने जनसमस्याएं सुनीं और पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह के लखनऊ दौरे, यूसीसी, विपक्ष के प्रदर्शन और प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर अपनी बात रखी।

विपक्ष के तख्तापलट के नैरेटिव पर साधा निशाना

जयवीर सिंह ने विपक्ष की ओर से देश में रिजीम चेंज और तख्तापलट जैसे नैरेटिव चलाने पर कहा कि भारत का लोकतंत्र बेहद मजबूत है। यहां सरकारें केवल चुनाव और संवैधानिक प्रक्रिया के माध्यम से बनती और बदलती हैं। भारत की तुलना नेपाल, बांग्लादेश या श्रीलंका से नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि विपक्ष मनगढ़ंत बातें फैलाकर जनता को गुमराह करना चाहता है।

यूसीसी लागू करने के संकल्प पर कही बड़ी बात

गृह मंत्री अमित शाह के बयान का समर्थन करते हुए पर्यटन मंत्री ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में अंगद का पांव है। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) भाजपा के घोषणापत्र का संकल्प है। जिसमें कई राज्यों में इसे लागू किया जा चुका है और पार्टी इसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मैनपुरी की बेटी को न्याय दिलाने का भरोसा

फिरोजाबाद के हॉस्टल में मैनपुरी की जीएनएम छात्रा की हत्या के मामले पर मंत्री ने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में किसी अपराधी को बचाया नहीं जा सकता। ऐसे में घटना की सच्चाई सामने आने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कांग्रेस और सपा पर भी किया पलटवार

कांग्रेस के कमजोर होते जनाधार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जनाधार रसातल की ओर जा रहा है। वहीं, वाराणसी एमएलसी चुनाव में सपा की जीत पर कहा कि भाजपा की छह सीटें पहले भी थीं और आज भी बरकरार हैं। इस दौरान उन्होंने चुनावी नतीजों पर विपक्ष के दोहरे रवैये की भी आलोचना की है।

इसरो की सफलता पर वैज्ञानिकों को दी बधाई

नेविगेशन सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग पर जयवीर सिंह ने इसरो के वैज्ञानिकों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि भारत अंतरिक्ष तकनीक के क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी देशों की कतार में पहुंच चुका है। साथ ही विश्व बैंक के गरीबी संबंधी आंकड़ों को सरकार की नीतियों की सफलता बताया।

ये भी पढ़ें: https://www.upkibaat.com/varanasi-namo-bridge-double-decker-rail-road-connectivity/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...