1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. LKO LS Election 2024: लखनऊ में भाजपा पर गरजे केजरीवाल, कहा- शाह के लिए मोदी मांग रहे वोट, योगी का हटना तय

LKO LS Election 2024: लखनऊ में भाजपा पर गरजे केजरीवाल, कहा- शाह के लिए मोदी मांग रहे वोट, योगी का हटना तय

LKO LS Election 2024: लखनऊ में इंडी गठबंधन के अंतर्गत आज दिल्ली के सीएम केजरीवाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। वहीं इस आयोजन में केजरीवाल ने एक बार फिर से अमित शाह को भाजपा का वारिस और योगी को सीएम के पद से हटाए जाने की बात पर जोर दिया।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
LKO LS Election 2024: लखनऊ में भाजपा पर गरजे केजरीवाल, कहा- शाह के लिए मोदी मांग रहे वोट, योगी का हटना तय

LKO LS Election 2024: लखनऊ में इंडी गठबंधन के अंतर्गत आज दिल्ली के सीएम केजरीवाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। वहीं इस आयोजन में केजरीवाल ने एक बार फिर से अमित शाह को भाजपा का वारिस और योगी को सीएम के पद से हटाए जाने की बात पर जोर दिया।

वहीं राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदलसूकी के सवाल का केजरीवाल ने कोई जवाब नहीं दिया। अखिलेश ने इस प्रश्न को टालते हुए कहा कि इससे भी ज्यादा कई जरूरी और बड़े मुद्दे हमारे सामने हैं। वहीं आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि- पार्टी ने इस मामले पर रुख साफ कर दिया है। अब इसपर राजनीति न खेला जाए।

केजरीवाल की कार में बिभव कुमार

गुरुवार को सपा कार्यालय में जब केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आए थे, तो उस वक्त उनकी कार में बिभव कुमार भी बैठे थे। बता दें कि स्वाति मालीवाल से मारपीट में बिभव का नाम चर्चा में है। वहीं आज लखनऊ में करीब 45 मिनट केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। लेकिन बिभव अपने गाड़ी से बाहर नहीं निकले और कॉन्फ्रेंस खत्म होने के बाद केजरीवाल इसी गाड़ी से रवाना हो गए।

केजरीवाल ने कहा-भाजपा आरक्षण खत्म कर देगी

केजरीवाल ने कहा- पिछले कुछ समय से इन्होंने (भाजपा) हल्ला मचाया हुआ था, अबकी बार 400 पार। ये लोग कहते थे कि पीएम मोदी देश के लिए कुछ बड़ा काम करना चाहते हैं। पर लोगों ने जब अंदर से पता कराया तो मालूम हुआ कि ये लोग तो आरक्षण खत्म कर देना चाहते हैं। संघ और भाजपा शुरू से ही आरक्षण के खिलाफ रही है। और अब ये संविधान को तार-तार करने की फिराक में हैं।

पूरे देश में भाजपा के खिलाफ माहौल

अब पूरे देश में भाजपा के खिलाफ माहौल बन चुका है। यूपी, हरियाणा, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब आर महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में इनकी सीटें कम हो रही हैं। 4 जून को इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है और हम देश को प्रगति के रास्ते पर लेकर जाएंगे।

केजरीवाल बोले पीएम अमित शाह को वारिस बनाएंगे

जब मैंने यह कहा कि मोदी 75 साल की उम्र में अपना इस्तीफा देंगे, क्योंकि उन्होंने ही यह नियम स्वयं बनाया है। इस पर अमित शाह और भाजपा नेताओं के बयान आने लगे, और कहा कि वे आगे भी प्रधानमंत्री रहने वाले हैं। मोदी अभी रिटायर नहीं हो रहे हैं। पर ये बात समझने वाली है कि पीएम मोदी ने ये बात स्वयं नहीं कहा है।

फिर आगे केजरीवाल ने कहा कि, पीएम मोदी ने यह तय कर लिया है कि वे अमित शाह को अपना वारिस बनाएंगे। इसके लिए 2-3 साल से लगे भी हैं। इसमें जो नेता बाधा बन सकता है। उन्हें हटा दिया गया। जैसे- शिवराज सिंह, वसुंधरा राजे। अब एक ही शख्स बचे हैं, जो पीएम मोदी की राह का कांटा बन सकते हैं, वो हैं योगी आदित्यनाथ। जिसे हटाने का मन पार्टी ने बना लिया है। अगर वे चुनाव जीतते हैं, तो उन्हें 2-3 महीने में हटा दिया जाएगा। इस लोकसभा चुनाव में केजरीवाल का पहला यूपी दौरा है।

अखिलेश बोले- जनता भाजपा को 140 सीटें भी नहीं देगी

अखिलेश यादव ने कहा कि- जो देश का माहौल अभी है, भाजपा 4 चरणों में चारों खाने चित्त हो गई। अब वह स्वयं स्वीकार कर रहे हैं कि 143 सीटों से ज्यादा नहीं जीत रहे हैं। 140 करोड़ की जनता इनको 140 सीटों के नीचे पहुंचा देगी।

यह यूपी, दिल्ली और पंजाब की 99 सीटों पर ही उलझ के रह गए हैं। यहां सबसे बड़ी हार भाजपा की होने जा रही है। रोटी कपड़ा और मकान के साथ-साथ हम संविधान बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा संसार की सबसे झूठी पार्टी है। इनके झूठ दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन अब जनता इनके झूठ को जान गई है और उन्हें स्वीकार नहीं किया जा रहा है। पिछले चार-पांच महीनों से इन्होंने शोर मचा रखा है 400 पार, तो इन्हें 400 पार चाहिए। क्योंकि ये रिजर्वेशन खत्म करना चाहते हैं। बाबा साहब ने जो संविधान बनाया है उसको खत्म करना चाहते हैं।

मालीवाल से बदलसूकी पर संजय सिंह का बयान

आप सांसद संजय सिंह ने मालीवाल से बदलसूकी पर कहा कि- मणिपुर में एक कारगिल योद्धा की पत्नी को निर्वस्त्र करके घुमाया गया। हजारों महिलाओं के साथ प्रज्वल रेवन्ना ने दरिंदगी की। प्रधानमंत्री कहते हैं ये (प्रज्वल रेवन्ना) भारत का भविष्य है। पहलवान बेटियां जब जंतर-मंतर पर लड़ रही थीं, तो यही स्वाति मालीवाल, जो महिला आयोग की अध्यक्ष थीं, रात को उनके समर्थन में गईं थी और पुलिस ने उन्हें घसीटकर मारा था।

फिर उन्होंने कहा कि AAP हमारा परिवार है। पार्टी ने अपना रुख साफ कर दिया है, जितने विषय मैंने आपके सामने रखे हैं। देश के प्रधानमंत्री और भाजपा को उस पर जवाब देना चाहिए। वे (भाजपा) स्वाति मालीवाल के मामले पर ही जवाब दें, स्वाति मालीवाल जब जंतर-मंतर पर पहलवान बेटियों के लिए न्याय मांगने गई थीं, तो उस समय उन्हें पुलिस वालों ने घसीट-घसीटकर मारा है। इस पर राजनीतिक खेल न खेलें, हमारा बस इतना कहना है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...