1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Jalaun: Cm Yogi ने अग्निशमन केंद्रों के लोकार्पण के साथ यंत्रों का भी किया अवलोकन

Jalaun: Cm Yogi ने अग्निशमन केंद्रों के लोकार्पण के साथ यंत्रों का भी किया अवलोकन

यूपी के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने आज 38 अग्निशमन केंद्रो का लोकार्पण किया है। जबकि 35 अग्निशमन वाहनों को फ्लैग ऑफ कार्यक्रम के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। वहीं जालौन के विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कार्यक्रम में उद्बोधन के दौरान कहा कि तहसील माधौगढ़ जिला जालौन की बड़ी तहसील है, लेकिन बीहड़ इलाकों के चलते यह बहुत पिछड़ा हुआ इलाका है, वहीं गर्मी के मौसम में यहाँ सूर्य का प्रकाश इतना तेज होता है कि यहां की फसले ताप के कारण नष्ट हो जाती हैं।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
gnews
Jalaun: Cm Yogi ने अग्निशमन केंद्रों के लोकार्पण के साथ यंत्रों का भी किया अवलोकन

माधौगढ़ में स्थापित हुए अग्निशमन केंद्र का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन और एसपी डॉक्टर ईरज राजा ने अपने हाथों से फीता काट कर किया। इसी के साथ उन्होंने अग्निशमन केंद्रों में रखें यंत्रों और उपकरणों का जायजा भी लिया।

योगी आदित्यनाथ ने 38 अग्निशमन केंद्रो का किया लोकार्पण

Jalaun: Inauguration of fire fighting stations and also inspection of equipment

बता दें कि यूपी के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने आज 38 अग्निशमन केंद्रो का लोकार्पण किया है। जबकि 35 अग्निशमन वाहनों को फ्लैग ऑफ कार्यक्रम के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। वहीं जालौन के विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कार्यक्रम में उद्बोधन के दौरान कहा कि तहसील माधौगढ़ जिला जालौन की बड़ी तहसील है, लेकिन बीहड़ इलाकों के चलते यह बहुत पिछड़ा हुआ इलाका है, वहीं गर्मी के मौसम में यहाँ सूर्य का प्रकाश इतना तेज होता है कि यहां की फसले ताप के कारण नष्ट हो जाती हैं।

अग्निशमन केंद्र न होने से होती थी समस्या

जालौन में अग्निशमन केंद्र न होने के कारण कोई भी समस्या होने पर जिला स्तर पर सूचना देना पड़ता था जिसके बाद ही अग्निशमन यंत्र यहाँ उपलब्ध हो पाता था। ऐसे में किसानों और अन्य लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता था। बता दें कि माधौगढ़ तहसील में 2 करोड़ 65 लाख की लागत से तैयार हुए अग्निशमन केंद्र स्थापित होने से स्थानीय लोगों को बहुत राहत मिलने वाली है।

Jalaun: अग्निशमन केंद्रों के लोकार्पण के साथ यंत्रों का अवलोकन

अग्निशमन सेवाओं की भूमिका से हैं लोग परिचित

मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि सीएम योगी ने कहा है कि संकट के समय अग्निशमन सेवाओं की क्या भूमिका है इसे सभी लोग भलीभांति जानते हैं। इसी तथ्य को ध्यान में रखकर साल 1944 में इस विभाग का गठन हुआ था। वहीं साल 1944 से लेकर साल 2017 तक लगभग 73 वर्षों में केवल 288 फायर स्टेशन ही स्थापित कराए गए थे। वहीं पिछले 7 वर्षों में 71 नए फायर स्टेशन का लोकार्पण किया जा चुका हैं। ऐसे में आज हम यूपी में तेजी से तहसील स्तर पर एक-एक फायर स्टेशन को स्थापित करने की राह पर हैं। तो वहीं उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही उत्तर प्रदेश पूरे देश में एक ऐसा राज्य बन कर उभरेगा जहां तहसील के स्तर पर फायर स्टेशन की सुविधा उपलब्ध होगी।

Jalaun: Inauguration of fire fighting stations and also inspection of equipment

आधुनिकीकरण के लिए समयबद्ध है हमारी सरकार

मूलचंद्र निरंजन ने आगे कहा कि कानून व्यवस्था के साथ-साथ आधुनिकीकरण के लिए समयबद्ध तरीके से सरकार कार्यक्रम को आगे बढ़ा रही हैं। इसी के परिणामस्वरूप प्रदेश में आज अग्निशमन विभाग प्रदेश इमरजेंसी सेवाओं में बेहतरीन सुविधा प्रदान करने के लिए तैयारी कर रहा है। बता दें कि अभी तक हमने सेवाओं के विकास के लिए अब तक लगभग 1400 करोड़ रुपये दे दिये हैं। इसी के साथ हमने लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान बिल्डिंग व अग्निशमन यंत्रो का अवलोकन भी किया और साथ ही अग्निशमन उपकरणो की जानकारी भी ली।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...