1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से की बातचीत

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से की बातचीत

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की धरातल पर उतरने का जायजा लिया।

By: Satyam Dubey  RNI News Network
Updated:
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से की बातचीत

सीएम योगी सभी विभागों को सख्त निर्देश दे चुके हैं कि अधिकारियों के प्रदर्शन का मानक जनता की संतुष्टि और उसके फीडबैक से तय किया जाएगा। सीएम योगी के निर्देश के बाद सिंचाई विभाग ऐक्टिव हो गया है। खुद जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मैदान में आ गए हैं। उन्होंने बलरामपुर के उदईपुर गांव में चौपाल लगाकर गांव वालों से बातचीत की।

आपको बता दें कि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की धरातल पर उतरने का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 12 करोड़ 34 लाख परिवारों को दिया गया नल का कनेक्शन। उन्होंने कहा कि नल के कनेक्शन से गांव में लोगों को मिल रहा स्वच्छ जल जिससे बीमारियां दूर होंगी।

इससे पहले स्वतंत्र देव सिंह गोंडा दौरे पर थे। जहां उन्होंने एली परसौली के पीडी बंधे का निरीक्षण किया था। इसके साथ ही साथ उन्होंने अधिकारियो को बाढ़ से निपटने के लिए दिशा निर्देश भी दिए थे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बचाव किट भी वितरण किया। उन्होंने नदी के कटान को भी देखा। बारिश की वजह से लोगों को कोई समस्या न होने पाए, इसके लिए योगी सरकार कहीं से भी कोई कमी नहीं कर रही है।

गोंडा दौरे पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा था कि किसी प्रकार की हानि नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ के पानी से कौन टकरा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सीएम योगी की समीक्षा बैठक लेते हैं। शासन और प्रशासन के साथ सिंचाई विभाग की बैठक लेते हैं। जिसके कारण राज्य के अंदर जितनी भी परियोजानाएं चल रही हैं, पूर्ण हैं। इसी कड़ी में आज उन्होंने बलरामपुर जिले का दौरा किया। जहां उन्होंने चौपाल लगाकर लोगों से बातचीत की।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...