1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Loksabha Election 2024: आम चुनाव के गरमा-गरमी में सपा के 50 कार्यकर्ता और नेता भाजपा में सम्मिलित

UP Loksabha Election 2024: आम चुनाव के गरमा-गरमी में सपा के 50 कार्यकर्ता और नेता भाजपा में सम्मिलित

UP Loksabha Election 2024: आम चुनाव 2024 का पहला चरण हो चुका है पर सपा की परिशानियां कम नहीं हो रही हैं। अब सपा से इस चुनावी माहौल में 50 कार्यकर्ता और नेता भाजपा के दामन को थामकर सपा से रिश्ता तोड़ चुके हैं।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
gnews
UP Loksabha Election 2024: आम चुनाव के गरमा-गरमी में सपा के 50 कार्यकर्ता और नेता भाजपा में सम्मिलित

UP Loksabha Election 2024: आम चुनाव 2024 का पहला चरण हो चुका है पर सपा की परिशानियां कम नहीं हो रही हैं। अब सपा से इस चुनावी माहौल में 50 कार्यकर्ता और नेता भाजपा के दामन को थामकर सपा से रिश्ता तोड़ चुके हैं।

बरेली और आंवला लोकसभा संसदीय सीट पर 7 मई को तीसरे चरण के तहत वोटिंग होनी है। पर आम चुनाव से पहले बरेली में सपा के 50 कार्यकर्ता और नेता सपा के दामन को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। महापौर डॉ उमेश गौतम ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से इन सभी की मुलाकात कराई। इस दौरान भाजपा नेताओं ने सभी को पटका पहनाकर स्वागत किया है।

राष्ट्रवादी नीति के चलते भाजपा में शामिल हुए

समाजवादी पार्टी के शेरगढ़ ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी ने कहा कि, हमें पीएम मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ की लीडरशिप बहुत अच्छी लगती है। राष्ट्रवादी विचारधारा के कारण वे भाजपा में शामिल हुए हैं।

भाजपा की नीति से गांव के अंतिम छोर तक के लोगों को लाभ

गांव के अंतिम छोर तक के लोगों को भाजपा के नीतियों का लाभ मिल रहा है। भाजपा ऐसी पार्टी है जिसमें परिवार का राज नहीं है। वहीं सपा परिवार राज पर टिकी है। इनमें सपा के जिला पंचायत सदस्य और अन्य नेता भी शामिल हैं।

सपा के साइकिल का टायर हो चुका है पंक्चर

सभी सपा से आए कार्यकर्ता और नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए महापौर उमेश गौतम ने कहा कि सपा की साइकिल का टायर पंक्चर ही नहीं बल्कि गायब भी हो चुका है। इस 2024 के चुनाव में सपा कहीं भी नहीं टिक रही है। भारतीय जनता पार्टी यूपी में 80 की 80 सीटें जीत रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...