1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का स्टॉल बना आकर्षण, मंत्री नंदी ने किया अवलोकन

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का स्टॉल बना आकर्षण, मंत्री नंदी ने किया अवलोकन

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का स्टॉल लगाया गया है। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने स्टॉल का अवलोकन किया। यहां मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब, लॉजिस्टिक हब, इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक विकास से जुड़ी परियोजनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है।

By: Nivedita  RNI News Network
Updated:
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का स्टॉल बना आकर्षण, मंत्री नंदी ने किया अवलोकन

ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अपना स्टॉल लगाया है। स्टॉल के जरिए शहर में चल रही विकास परियोजनाओं और भविष्य की प्रस्तावित योजनाओं को प्रदर्शित किया जा रहा है।

मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने देखा स्टॉल

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने हॉल नंबर-7 में लगाए गए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टॉल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने प्राधिकरण की ओर से प्रदर्शित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं और विकास योजनाओं की जानकारी ली। मौके पर प्राधिकरण की एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, श्रीलक्ष्मी वीएस और प्रेरणा सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

प्रमुख परियोजनाओं को किया गया प्रदर्शित

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टॉल पर शहर की महत्वपूर्ण बुनियादी और औद्योगिक परियोजनाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। इनमें मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। स्टॉल के माध्यम से औद्योगिक विकास और शहर में तैयार किए जा रहे बुनियादी ढांचे की जानकारी भी ट्रेड शो में पहुंचने वाले लोगों को दी जा रही है।

 

भविष्य की योजनाओं की भी जानकारी

ट्रेड शो में आने वाले निवेशकों, उद्यमियों और आम लोगों को ग्रेटर नोएडा में चल रहे विकास कार्यों के साथ-साथ भविष्य की महत्वपूर्ण परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। प्राधिकरण का यह स्टॉल शहर के मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर, औद्योगिक गतिविधियों और आगामी विकास योजनाओं को एक ही मंच पर प्रदर्शित करने का माध्यम बना हुआ है।

ट्रेड शो में जुट रहे कारोबारी और निवेशक

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में देश-विदेश से कारोबारी, निवेशक और उद्योग जगत से जुड़े लोग पहुंच रहे हैं। ऐसे में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का स्टॉल शहर में मौजूद औद्योगिक और बुनियादी ढांचे से जुड़े अवसरों को प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध करा रहा है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...