1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गौतमबुद्धनगर में मतदाता पंजीकरण अभियान हुआ शुरू, युवाओं पर फोकस

गौतमबुद्धनगर में मतदाता पंजीकरण अभियान हुआ शुरू, युवाओं पर फोकस

Uttar Pradesh News: गौतमबुद्धनगर में एसएसआर-2027 की समीक्षा के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने युवाओं और महिलाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने तथा फॉर्म-6 के जल्द निस्तारण के आदेश दिए। यहां पढ़ें खबर

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
गौतमबुद्धनगर में मतदाता पंजीकरण अभियान हुआ शुरू, युवाओं पर फोकस

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान-2027 को लेकर निर्वाचन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने नोएडा में अधिकारियों के साथ बैठक कर मतदाता पंजीकरण अभियान (Voter Registration Campaign) की प्रगति की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। इस अभियान में युवाओं, पहली बार वोट देने वाले नागरिकों और महिलाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

फॉर्म-6 के आवेदन का जल्द करना होगा निस्तारण

सेक्टर-27 स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 17 नवंबर को जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची के बाद 17 से 22 नवंबर तक चले छह दिवसीय विशेष अभियान की समीक्षा की। इस दौरान फॉर्म-6, 6ए, 7 और 8 के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की स्थिति का जायजा लिया गया।

नवदीप रिणवा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऑनलाइन प्राप्त (Online Received) होने वाले फॉर्म-6 को लंबित न रखा जाए। किसी भी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) के लॉगिन पर एक दिन से अधिक आवेदन लंबित नहीं रहना चाहिए। आवेदन मिलने के दिन ही उसे संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को भेजा जाए। उन्होंने कहा कि बीएलओ आवेदनों का स्थलीय सत्यापन कर जल्द रिपोर्ट दें। इसके बाद एईआरओ जांच करके आवेदन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) को भेजें, ताकि नियमानुसार समय पर निर्णय लिया जा सके।

युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर

जानकारी के लिए बता दें मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 18 और 19 वर्ष के युवाओं को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए। साथ ही, उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब और विशेष कैंपों के माध्यम से पहली बार वोट देने वाले युवाओं को जागरूक किया जाए। महिलाओं का पंजीकरण बढ़ाने के लिए आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, एएनएम और सखी समूहों का सहयोग लेने को कहा गया। इन समूहों के माध्यम से पात्र महिलाओं को फॉर्म-6 भरने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

16 दिसंबर तक पूरा करना है अभियान

नवदीप रिणवा ने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 16 दिसंबर तक केवल 23 दिन शेष हैं। ऐसे में सभी अधिकारी आपसी समन्वय और टीम भावना से काम करें। उन्होंने बीएलओ को पर्याप्त प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देने पर भी जोर दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: सपा-कांग्रेस के बीच सीटों पर मंथन हुआ जारी, जल्द होगा फैसला

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...