1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का विपक्ष पर हमला, कहा- बिहार में भ्रष्टाचार कराओ समिति की बैठक

पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का विपक्ष पर हमला, कहा- बिहार में भ्रष्टाचार कराओ समिति की बैठक

बिहार में भ्रष्टाचार कराओ समिति की बैठक चल रही है। ये भ्रष्ट तंत्र को मजबूत करो की बैठक हो रही है। ये चाचा नीतीश, भतीजा तेजश्वी याद रखना बुआ और भतीजा थे। बंगाल में भी बुआ और भतीजा हैं। ये बुआ और भतीजा ये चाचा और भतीजा मिलके ये मोदी और योगी का कोई बाल भी बांका नही कर सकता है।

By: Satyam Dubey  RNI News Network
Updated:
gnews
पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का विपक्ष पर हमला, कहा- बिहार में भ्रष्टाचार कराओ समिति की बैठक

नौ साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण जनसभा कर पीएम मोदी की 2024 में जीत सुनिश्चित करने के लिए पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और जल संसाधन विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह कौशांबी पहुंचे। जहां उन्होंने विपक्षी पार्टियों के एकजुटता सम्मेलन को लेकर जमकर हमला बोला। दिनेश शर्मा ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि जहां एक ओर दुनिया भर में मोदी मोदी का नारा लग रहा है वही बिहार में आज मोदी को हटाने के लिए भ्रष्टाचार कराओ समिति की बैठक की जा रही है।

दिनेश शर्मा और स्वतंत्र देव सिंह बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। दोनों नेताओं ने मोदी सरकार के नौ साल में किये गए कामों का बखान किया। मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बिहार में विपक्षी पार्टियों के एकजुटता सम्मेलन को लेकर जमकर हमला बोला। डिप्टी सीएम ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक ओर जहां अमेरिका की संसद में अमेरिका का सांसद खड़े होकर मोदी-मोदी कर रहे है। दुनिया मे मोदी-मोदी करके मोदी को नेता मान रही है और यहां के सपा, बसपा और माकपा इधर का उधर का आप और बाप ये सारे लोग मिलकर आज मोदी हटाओ का नारा दे रहे है।

उन्होंने आगे कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार कराओ समिति की बैठक चल रही है। ये भ्रष्ट तंत्र को मजबूत करो की बैठक हो रही है। ये चाचा नीतीश, भतीजा तेजश्वी याद रखना बुआ और भतीजा थे। बंगाल में भी बुआ और भतीजा हैं। ये बुआ और भतीजा ये चाचा और भतीजा मिलके ये मोदी और योगी का कोई बाल भी बांका नही कर सकता है। यूपी में जब कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा हुआ है, आपने देखा हुआ है कि ये विपक्ष का गठबंधन नहीं है ये लठबंधन की तैयारी है। ये लालू के लट्ठ नीतीश पर नीतीश का लट्ठ ममता पर और जब ममता का लट्ठ राहुल पर पड़ने वाला है। क्योंकि आपस में एक बार ऐसा हो चुका है, जब स्वतंत्र देव सिंह हमारे अध्यक्ष थे।

इस दौरान दिनेश शर्मा ने लोगों को कहानी सुनाते हुए कहा कि एक बार चूहा था और उस पेड़ के ऊपर एक बिल्ली बैठी हुई थी। मैंने कहा कि प्रकृति का क्या नियम बिल्ली चूहे को खा जाए। नाग देवता चूहे को खा जाए। मोर नाग को खा जाए। एक पेड़ पर चार दुश्मन एक साथ बैठे हुए हैं। ये सांप, ये नेवला, ये चूहा ये बिल्ली, ये मोर सब एक पेड़ में एक साथ बैठे हुए है लेकिन लड़ नहीं रहे हैं। एक बुजुर्ग मिले मुझे उन्होंने कहा शर्मा जी आप नहीं जानते नदी में बाढ़ है और नदी में बाढ़ आने के कारण सबके के प्राण संकट में हैं। यह पेड़ के नीचे उतरेंगे तो इनके प्राण संकट में है।

उन्होंने कहानी सुनाते हुए कहा कि इसलिए यह इंतजार कर रहे हैं कि जब बाढ़ समाप्त हो जाएगी और यह सब नीचे उतरेंगे। सब लड़ेंगे सब मरेंगे और अपने अस्तित्व को समाप्त कर लेंगे। इसलिए यह प्रतीक्षा कर रहे हैं कि बाढ़ चली जाए। सपा, बसपा और माकपा यह कौन हैं, यह सब प्रतीक्षा कर रहे हैं। आज बिहार में सब मिलकर एक साथ बैठे हुए हैं। आपको लग रहा है कि इन सब में एकता है, नहीं मेरे भाई यह सब मोदी के बाढ़ जाने का इंतजार कर रहे हैं। यह मोदी बाढ़ जाने के इंतजार में बैठे हैं और कह रहे हैं कि मोदी हटाओ बताओ मोदी नहीं तो कौन है। तुम्हारे बीच यह राहुल, नीतीश, ममता, अखिलेश और तेजस्वी कौन आएगा।

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि तब सब बोलेंगे हम आएंगे फिर क्या होगा ममता दौड़ा के मारेंगी। लालू को उनका पैर छुआ है फिर उनका पैर उठाकर पलट देंगे। नीतीश दौड़ेंगे भतीजे की तरफ तेजस्वी को खा जाने के लिए। पता चला अखिलेश जी दौड़ेंगे मायावती की तरफ कि हम आप के समर्थन में नहीं हैं। फिर सब लड़ेंगे एक दूसरे के लिए और देश को बर्बाद करने का षड्यंत्र करेंगे। मैंने कहानी नहीं सुनाई थी यह जीवन का यथार्थ है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...