1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फर्रुखाबाद में डीएम-एसपी ने PET परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, यहां पढ़ें पूरी खबर

फर्रुखाबाद में डीएम-एसपी ने PET परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, यहां पढ़ें पूरी खबर

Uttar Pradesh News: फर्रुखाबाद में डीएम डॉ. अंकुर लाठर और एसपी ने गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल व एनएकेपी स्कूल के PET परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। नकलविहीन परीक्षा के लिए दिए आदेश। यहां पढ़ें खबर

By: Aparna Panwar  RNI News Network
Updated:
फर्रुखाबाद में डीएम-एसपी ने PET परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, यहां पढ़ें पूरी खबर

Uttar Pradesh News: जिले में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। दरसअल, परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने और अभ्यर्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशासनिक अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों की निगरानी कर रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक ने गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल सहित एनएकेपी स्कूल स्थित परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने परीक्षा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया है।

प्रवेश से लेकर सीसीटीवी व्यवस्था तक की जांच

निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश की व्यवस्था, तलाशी प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और सुरक्षा इंतजामों को देखा। जिसमें अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों और परीक्षा ड्यूटी में लगे कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आदेश दिए कि परीक्षा के दौरान पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं। जिसमें उन्होंने साफ कहा कि परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए।

नकलविहीन परीक्षा कराने के दिए निर्देश

वहीं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने देने के आदेश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने और किसी भी तरह की अव्यवस्था की स्थिति से तत्काल निपटने को कहा।

ऐसे में प्रशासन की ओर से परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और परीक्षा निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराई जाए।

ये भी पढ़ें: https://www.upkibaat.com/prayagraj-underground-cash-three-blue-drums-nawabganj/

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...