1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. Etawah Police: हत्या के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने किया गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ था घायल

Etawah Police: हत्या के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने किया गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ था घायल

बदमाश विनय यादव थाना क्षेत्र फ्रेंड्स कॉलोनी के अंतर्गत स्नातक के छात्र की हत्या में आरोपी है। हरिहरपुर गांव के पास पुलिस और विनय यादव के बीच मुठभेड़ हुई।

By: Satyam Dubey  RNI News Network
Updated:
Etawah Police: हत्या के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने किया गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ था घायल

सीएम योगी के निर्देश के बाद से ही यूपी पुलिस ऐक्टिव हो गई है। सरकार की मंशा के अनुरूप पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई कर रही है। बीती रात को इटावा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हुआ जिसके बाद उसको गिरफ्तार कर लिया गया। जिस बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है, वह एक हत्या में मुख्य आरोपी है।

आपको बता दें कि बदमाश विनय यादव थाना क्षेत्र फ्रेंड्स कॉलोनी के अंतर्गत स्नातक के छात्र की हत्या में आरोपी है। हरिहरपुर गांव के पास पुलिस और विनय यादव के बीच मुठभेड़ हुई। काफी देर तक चले इस मुठभेड़ में विनय पुलिस की गोली से घायल हुआ। जिसके बाद उसको गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान विनय के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, कारतूस और एक बाइक भी बरामद की है।

कुछ दिन पहले फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत देर रात स्नातक के छात्र शिवम यादव की गर्दन पर गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गयी थी। जिसमे 5 लोगों को नामजद किया गया था। इटावा पुलिस ने हत्या के मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन हत्या का मुख्य आरोपी विनय पुलिस की पहुंच से दूर था। बीती रात पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी विनय यादव को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

मुठभेड़ में गोली लगने से घायल विनय यादव को फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उसका इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल के डॉक्टर श्याम मोहन यादव बताया कि थाना फैज कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत यदुवंश नगर से एक युवक विनय यादव को पुलिस द्वारा जिला अस्पताल की इमजेंसी में घायल अवस्था में लाया गया। उन्होंने बताया गोली लगने से वह घायल हुआ था। परिक्षण करने के बाद इलाज के लिए उसको अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्होंने बताय कि मरीज के पैर में गोली लगी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...