1. हिन्दी समाचार
  2. अयोध्या
  3. लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीजेपी सरकार के विशेष कार्यक्रम के तहत हनुमान सेतु में लगाया झाड़ू और पोछा

लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीजेपी सरकार के विशेष कार्यक्रम के तहत हनुमान सेतु में लगाया झाड़ू और पोछा

लखनऊ से सांसद व देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह 9:30 बजे  हनुमान सेतु मंदिर पहुँचकर साफ सफाई करते हुए झाड़ू-पोछा लगाया।  उन्होंने हनुमान जी के मंदिर के कपाट में बिखरे फूल को कपड़े से बटोरा और फिर उठाकर उसे टोकरी में रखा। बता दें कि बीते 14 जनवरी से बीजेपी द्वारा उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान अगले 11 दिनों तक चलाया जा रहा है। रक्षा मंत्री ने आम जनों से विशेष स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
gnews

भाजपा के मंत्री व पदाधिकारी आज विभिन्न जिलों में करेंगे स्वच्छता अभियान में श्रमदान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाह्न पर 14 से 22 जनवरी तक बड़े स्तर पर मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें प्रदेश सरकार के मंत्री‚ प्रदेश पदाधिकारी जिलों में पहुंचकर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर पूरे प्रदेश में मंदिरों और मठों पर श्रमदान कर वृहद स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान कर रहे है।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार 16 जनवरी को प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बांदा‚ जितिन प्रसाद शाहजहांपुर‚अरविन्द कुमार शर्मा सिद्धार्थनगर‚संदीप सिंह कासगंज‚ रविन्द्र जायसवाल गाजीपुर‚ब्रजेश सिंह मुजफ्फरनगर‚ सोमेन्द्र तोमर मेरठ‚ दानिश आजाद अंसारी भदोही‚ बलदेव सिंह ओलख रामपुर‚ मयंकेश्वर सिंह सीतापुर‚राकेश राठौर लखनऊ‚ सुरेश राही सीतापुर में रहेंगे।

इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई कानपुर‚ कान्ताकर्दम मेरठ‚ सुनीता दयाल हापुड़‚दिनेश कुमार शर्मा बदायूं‚ कमलावती सिंह इटावा‚ नीलम सोनकर आजमगढ़‚ प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला लखनऊ‚ प्रियंका सिंह रावत लखनऊ‚ प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि बुलन्दशहर‚ डा. चन्द्रमोहन बुलन्दशहर‚ विजय शिवहरे फिरोजाबाद‚ अंजुला माहोर हाथरस में रहेंगे।

इसी क्रम में शिव भूषण सिंह लखनऊ महानगर‚ अर्चना मिश्रा मुजफ्फरनगर‚ शंकर गिरि सुल्तानपुर‚ मीना चौबे सुल्तानपुर तो महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य इटावा‚ किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह देवरिया‚ अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संजय गोण्ड बाराबंकी‚ अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली बरेली‚ प्रदेश संयोजक कार्यालय निर्माण विभाग डा. राकेश त्रिवेदी गाजीपुर‚ प्रदेश संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ अनिल कुमार मिश्रा कानपुर‚ प्रदेश संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ विनीत अग्रवाल शारदा मेरठ‚ प्रदेश संयोजक व्यवसायिक प्रकोष्ठ ओपी मिश्रा कुशीनगर‚ प्रदेश संयोजक नमामि गंगे कृष्ण दीक्षित ‘बडे‘ कानपुर तथा प्रदेश संयोजक आईटी विभाग लखनऊ में स्वच्छता अभियान में सम्मिलित रहेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...