1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गोरखपुर दौरे पर जाएंगे सीएम योगी, 1663 करोड़ की 88 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

गोरखपुर दौरे पर जाएंगे सीएम योगी, 1663 करोड़ की 88 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

सीएम योगी आदित्यनाथ 1 नवंबर को गोरखपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान 1663 करोड़ रुपये की 88 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसमें रेलवे ओवरब्रिज, गोड़धोइया नाला और सीवरेज योजना प्रमुख हैं।

By: Nivedita  RNI News Network
Updated:
गोरखपुर दौरे पर जाएंगे सीएम योगी, 1663 करोड़ की 88 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

गोरखपुर।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1 नवंबर को गोरखपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जिले को 1663 करोड़ रुपये की लागत वाली 88 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। उनके दौरे की शुरुआत चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र से होगी।

59.44 करोड़ के रेलवे ओवरब्रिज का करेंगे लोकार्पण

मुख्यमंत्री चौरीचौरा के भोपा बाजार में 59.44 करोड़ रुपये की लागत से तैयार रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह चौरीचौरा बलिदानी स्मारक पहुंचकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यहां आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

गोड़धोइया नाला परियोजना को मिलेगी रफ्तार

सीएम योगी 495.24 करोड़ रुपये की लागत से तैयार गोड़धोइया नाला परियोजना के पहले चरण का लोकार्पण करेंगे। वहीं, दूसरे चरण के लिए 92.72 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास प्रस्तावित है। इसके अलावा नाले के समानांतर 65.93 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क की आधारशिला भी रखेंगे।

 

 

721 करोड़ की सीवरेज योजना का होगा शिलान्यास

मुख्यमंत्री गोरखपुर सीवरेज योजना के जोन ए-3 का भी शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना पर 721.40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत करीब 350 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाने और 43,604 घरों को सीवर कनेक्शन से जोड़ने की योजना है।

सुबह 10:30 बजे चौरीचौरा पहुंचने का कार्यक्रम

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह करीब 10:30 बजे चौरीचौरा पहुंच सकते हैं। इसके लिए फुटहवाइनार में हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरे में कुल 1663 करोड़ रुपये की 88 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास प्रस्तावित है, जिससे गोरखपुर के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...