1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News : सीएम योगी भारत के पहले एआई-ऑगमेंटेड मल्टीडिसिप्लिनरी विश्वविद्यालय का करेंगे उद्घाटन

UP News : सीएम योगी भारत के पहले एआई-ऑगमेंटेड मल्टीडिसिप्लिनरी विश्वविद्यालय का करेंगे उद्घाटन

UP News : सीएम योगी भारत के पहले एआई-ऑगमेंटेड मल्टीडिसिप्लिनरी विश्वविद्यालय का करेंगे उद्घाटन, तकनीक से युक्त शिक्षा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को मिलेगा राष्ट्रीय गौरव

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
UP News : सीएम योगी भारत के पहले एआई-ऑगमेंटेड मल्टीडिसिप्लिनरी विश्वविद्यालय का करेंगे उद्घाटन

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रदेश को एक और ऐतिहासिक उपलब्धि देने जा रहे हैं। वे उन्नाव जनपद में भारत के पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ऑगमेंटेड मल्टीडिसिप्लिनरी विश्वविद्यालय “चंडीगढ़ विश्वविद्यालय” के उत्तर प्रदेश परिसर का उद्घाटन करेंगे। यह विश्वविद्यालय लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर स्थापित किया गया है और तकनीकी, रोजगारोन्मुखी तथा वैश्विक स्तर की शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीते छह वर्षों में ऐसा सकारात्मक और विश्वासपूर्ण वातावरण बना है जिससे देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थान अब उत्तर प्रदेश में निवेश कर रहे हैं। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय का आगमन इसी का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भारत की शीर्ष पांच यूनिवर्सिटी में शामिल है। यहां पर सभी कोर्सेज एआई आधारित टेक्नोलॉजी की मदद से संचालित किए जाएंगे, जिससे छात्र भविष्य की वैश्विक आवश्यकताओं के अनुसार दक्ष बनेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीति सभी छात्रों को सरल, सहज, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की है। अब तक प्रदेश में लगभग 20 निजी विश्वविद्यालय स्थापित हो चुके हैं, जबकि 8 सरकारी विश्वविद्यालय भी बनकर तैयार हो चुके हैं। सरकार द्वारा सभी विश्वविद्यालयों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे ऐसे पाठ्यक्रम तैयार करें जो रोजगारोन्मुखी, तकनीकी और अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा को बढ़ावा दें। एआई आधारित शिक्षा से छात्रों की नवाचार क्षमता बढ़ेगी और स्टार्टअप संस्कृति को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

इस नई शुरुआत से उत्तर प्रदेश की छवि अब केवल पारंपरिक शिक्षा के केंद्र के रूप में नहीं, बल्कि तकनीक-सम्मत, भविष्य उन्मुख और वैश्विक शिक्षा केंद्र के रूप में उभर रही है। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय का यह नया परिसर प्रदेश को राष्ट्रीय एजुकेशन हब की ओर ले जाने वाला निर्णायक कदम माना जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...