1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ धाम और काल भैरव मंदिर में किए दर्शन, देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ धाम और काल भैरव मंदिर में किए दर्शन, देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ धाम और काल भैरव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने देश-प्रदेश की उन्नति, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया और “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।

By: BS Yadav  RNI News Network
Updated:
सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ धाम और काल भैरव मंदिर में किए दर्शन, देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ धाम और काल भैरव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। यह दौरा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हुआ, जहां उन्होंने महादेव के दरबार में देश और प्रदेश की उन्नति एवं जनकल्याण की कामना की।

काल भैरव मंदिर में किया विधिवत पूजन

सबसे पहले मुख्यमंत्री काशी कोतवाल बाबा काल भैरव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना और आरती कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, जिसका मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

 

सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ धाम और काल भैरव मंदिर में किए दर्शन

काशी विश्वनाथ धाम में किया षोडशोपचार पूजन

इसके बाद मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे और गर्भगृह में प्रवेश कर विधिवत षोडशोपचार पूजन किया। उन्होंने देशवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

 

ad

श्रद्धालुओं ने किया स्वागत

मंदिर दर्शन के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने भी उनका अभिवादन स्वीकार करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें मंत्री रविंद्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, नीलकंठ तिवारी, अवधेश सिंह और सुशील सिंह शामिल रहे।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...