1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी ने महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज की ‘छात्र डायरी’ का किया विमोचन

सीएम योगी ने महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज की ‘छात्र डायरी’ का किया विमोचन

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज की शैक्षणिक सत्र 2026-27 की ‘छात्र डायरी’ का विमोचन किया। कार्यक्रम श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित हुआ।

By: BS Yadav  RNI News Network
Updated:
सीएम योगी ने महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज की ‘छात्र डायरी’ का किया विमोचन

गोरखपुर : महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, गोरखपुर की शैक्षणिक सत्र 2026-27 की ‘छात्र डायरी’ का विमोचन आज शुक्रवार को संपन्न हुआ। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर में विधिवत रूप से इस डायरी का विमोचन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि छात्र डायरी केवल सूचनाओं का संग्रह नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के दैनिक जीवन में अनुशासन, समयबद्धता और नैतिक मूल्यों को समाहित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन और शिक्षकों को निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।

विमोचन के इस विशेष अवसर पर महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.अरुण कुमार सिंह के साथ डॉ प्रदीप राव, श्री राम जन्म सिंह, डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह, श्री प्रमथनाथ मिश्र, डॉ सुरेंद्र सिंह , डॉ ओम प्रकाश सिंह, डॉ सुधीर अग्रवाल, डॉ अनिल प्रकाश सिंह आदि अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहे।

कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष की छात्र डायरी में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु कई नई सुविधाओं को जोड़ा गया है। इसमें महापुरुषों के प्रेरक प्रसंगों के साथ-साथ परिषद के गौरवशाली इतिहास और अनुशासन संबंधी कड़े निर्देशों को भी शामिल किया गया है, ताकि विद्यार्थी राष्ट्र निर्माण में अपनी प्रभावी भूमिका निभा सकें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...