1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. LS Election 2024: CM YOGI ने इंडी गठबंधन पर साधा निशाना कहा, माफियाओं को गले का हार बनाते थे

LS Election 2024: CM YOGI ने इंडी गठबंधन पर साधा निशाना कहा, माफियाओं को गले का हार बनाते थे

LS Election 2024: संभल में विपक्षियों पर बोले सीएम योगी, पहले यह लोग माफियाओं को गले का हार बनाते थे संतो को प्रताड़ित करते थे लेकिन आज अपराधियों की राम नाम सत्य की यात्रा निकल रही है।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
LS Election 2024: CM YOGI ने इंडी गठबंधन पर साधा निशाना कहा, माफियाओं को गले का हार बनाते थे

LS Election 2024: संभल में विपक्षियों पर बोले सीएम योगी, पहले यह लोग माफियाओं को गले का हार बनाते थे संतो को प्रताड़ित करते थे लेकिन आज अपराधियों की राम नाम सत्य की यात्रा निकल रही है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शुरुआती दो चरणों के मतदान ने साबित कर दिया है कि देश में एक बार फिर भाजपा सरकार बनेगी नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे उन्होंने विपक्षी इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग माफियाओं को गले का हार बनाते थे संतो को प्रताड़ित करते थे लेकिन आज अपराधियों की राम नाम सत्य की यात्रा निकल रही है।

संभल में प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी के समर्थन में पहुंचे थे योगी

संभल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी के समर्थन में संभल जिले की असमोली विधानसभा क्षेत्र के कैला देवी धाम हेलीकॉप्टर से योगी पहुंचे। वहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि दो चरणों के चुनाव के रुझान से पूरा देश एक स्वर में बोल रहा है कि अबकी बार फिर से मोदी सरकार। चारो ओर एक स्वर से देश नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश का सम्मान खराब हो चुका था सीमाएं सुरक्षित नहीं थी आतंकवाद , नक्सलवाद पूरी तरह से चरम पर था पर आज छोटा सा पटाखा भी फट जाता है तो पाकिस्तान सफाई देता है कि उसका हाथ इसमें नही है।

पाकिस्तान भारत के कार्यवाही से डरता है

पाकिस्तान जल्दी से सफाई इसीलिए देता है क्योंकि उसे कहीं लेने के देने न पड़ जाएं। आज जो सुरक्षा में सैंध लगाता है उसे रसातल में भेजने में हमारी सरकार देरी नहीं करती है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस और सपा का गठबंधन हुआ है यह ऐसा है जैसे अनाड़ी के हाथों में ट्रैक्टर हो। पर ध्यान रखें ये दोनों किसी के ऊपर भी चढ़ा देंगे। यह जो आज दो लड़कों की जोड़ी है यह लोग माफियाओं को गले का हार बनाते थे और संतो को प्रताड़ित करते थे। लेकिन आज अपराधियों की राम नाम सत्य की यात्रा निकल रही है।

इंडी गठबंधन स्वार्थ का गठबंधन

आज जो कांग्रेस सपा इंडिया गठबंधन है यह स्वार्थ का गठबंधन है। वहीं जब भारत पर संकट आता है तो राहुल गांधी पहले इटली चले जाते है। चुनाव आते है तो उन्हें रामलला याद आते हैं और चुनाव के बाद वो फिर से गायब हो जाते है और ऐसे गायब होते हैं कि 5 वर्ष तक वो दिखाई नही देते। इंडी गठबंधन के लोग अनुसूचित जाति-जनजाति का आरक्षण काट कर अल्पसंख्यक समुदाय को देना चाहते हैं। जबकि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं देने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि क्या यह देश का फिर से विभाजन चाहते है?

जो कहते हैं वो करते हैं

आज ये जातीय जनगणना की बात कर रहे है जिससे अलग-अलग जातियों को लड़ाया जा सके। फिर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोग कहते थे कि रामलला हम आयेंगे मंदिर वहीं बनाएंगे और कांग्रेस-सपा के लोग हम पर हंसते थे। हम लोगों का उपहास उड़ाते हुए सपा कहती थी कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता और कांग्रेस कहती थी राम हुए ही नही।

वह कहती थी कि खून की नदिया बह जायेंगी लेकिन अब यह नया यूपी है यहां मच्छर भी मरने वाला नही है। कर्फ्यू का स्थान कांवर यात्रा ने ले लिया है वहीं श्री कृष्ण जी और मथुरा नगरी के लिए हम बड़ी कार्य योजना लेकर आगे बढ़ चुके है। उन्होंने आगे संबोधन में कहा कि जिन्हें भारत के राष्ट्र गान का सम्मान पसंद नही, उन्हें क्या देश के संसद में जाने का अधिकार है, उन्हें भारत की धरती पर रहने का अधिकार भी नही होना चाहिए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...