1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी ने जनता दर्शन में 180 फरियादियों की सुनीं समस्याएं, कहा- समाधान में कोताही हरगिज ना हो

सीएम योगी ने जनता दर्शन में 180 फरियादियों की सुनीं समस्याएं, कहा- समाधान में कोताही हरगिज ना हो

सीएम योगी एक-एक करके सबके पास खुद गए और सभी की समस्याओं को विस्तार से जाना। उन्होंने सभी लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।

By: Satyam Dubey  RNI News Network
Updated:
सीएम योगी ने जनता दर्शन में 180 फरियादियों की सुनीं समस्याएं, कहा- समाधान में कोताही हरगिज ना हो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पांच कालीदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन में आए 180 लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने इत्मीनान से सबकी समस्याएं सुनीं और उनके गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर पीड़ित के साथ संवेदनशील रवैया अपनाया जाए और उसकी समस्या का समाधान कर उसे संतुष्ट किया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही हरगिज ना करें।

सीएम योगी एक-एक करके सबके पास खुद गए और सभी की समस्याओं को विस्तार से जाना। उन्होंने सभी लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने प्रार्थना पत्रों को विषयानुसार प्रशासन व पुलिस के अफसरों को हस्तगत करते हुए जरूरी निर्देश दिए।

आपको बता दें कि जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आए थे। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इलाज संबंधी इस्टीमेट की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए जल्द शासन को उपलब्ध कराया जाए। हर जरूरतमंद को इलाज के लिए भरपूर सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही भूमि और संपत्ति विवाद के मामलों को संबंधित अधिकारियों को भेजकर जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिये।

सीएम योगी आदित्यनाथ जनता दर्शन के दौरान खुद लोगों से मिलते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं। वे जहां भी होते हैं लोग उनसे मिलने के आते हैं और अपनी समस्या से अवगत कराकर निदान के लिए कहते हैं। सीएम योगी अभी हाल में अगने गृह जिला गोरखपुर में जनता दर्शन किए थे। वहां भी बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ इकठ्ठा हुई थी। जहां उन्होंने सबकी समस्याओं को सुनकर तत्काल निदान के लिए आवश्यक निर्देश दिए थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...