1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की पहली यूनिट का करेंगे शिलान्यास

नोएडा दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की पहली यूनिट का करेंगे शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा के यमुना सिटी में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की पहली यूनिट का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान लगभग 6700 करोड़ रुपये के कुल निवेश वाली दो बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं की शुरुआत होगी।

By: BS Yadav  RNI News Network
Updated:
नोएडा दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की पहली यूनिट का करेंगे शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल नोएडा दौरे पर रहेंगे, जहां वे यमुना सिटी के सेक्टर-10 में विकसित हो रहे इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की पहली औद्योगिक यूनिट का शिलान्यास करेंगे। यह क्लस्टर केंद्र सरकार के सहयोग से तैयार किया जा रहा है, जिसे राज्य के औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

सेमीकंडक्टर निर्माण को मिलेगा बढ़ावा

इस परियोजना के तहत एसेट के सर्किट कंपनी की आधारशिला रखी जाएगी, जो लगभग 3200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यहां सेमीकंडक्टर चिप निर्माण से जुड़े कार्यों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे प्रदेश में हाई-टेक उद्योगों के विस्तार की उम्मीद जताई जा रही है।

सेक्टर-8 में भी नई परियोजना की शुरुआत

इसी कार्यक्रम के दौरान सेक्टर-8 में अंबर इंटरप्राइजेज कंपनी के प्रोजेक्ट का भी शुभारंभ किया जाएगा। यह कंपनी भी लगभग 3500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

 

ad

उच्च स्तरीय तैयारियां अंतिम चरण में

कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-10 में किया जाएगा, जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस अवसर पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...