1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. LS Election 2024: भाजपा के लिए क्षत्रियों को साधने की चुनौती, फतेहपुर सीकरी आ रहे राजनाथ सिंह

LS Election 2024: भाजपा के लिए क्षत्रियों को साधने की चुनौती, फतेहपुर सीकरी आ रहे राजनाथ सिंह

Fatehpur Sikri LS Election 2024: आगामी 7 मई को आगरा में तीसरे चरण का मतदान होना है। ऐसे में पार्टियों के बीच फतेहपुर सीकरी सीट पर टक्कर का मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां पर सीएम योगी से लेकर पीएम मोदी तक के ताकतवर नेता लोगों को संबोधन कर चुके हैं ऐसे में अब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज यहां पर 3 बजे के बाद मोर्चा संभालने आ रहे हैं।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
LS Election 2024: भाजपा के लिए क्षत्रियों को साधने की चुनौती, फतेहपुर सीकरी आ रहे राजनाथ सिंह

Fatehpur Sikri LS Election 2024: आगामी 7 मई को आगरा में तीसरे चरण का मतदान होना है। ऐसे में पार्टियों के बीच फतेहपुर सीकरी सीट पर टक्कर का मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां पर सीएम योगी से लेकर पीएम मोदी तक के ताकतवर नेता लोगों को संबोधन कर चुके हैं ऐसे में अब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज यहां पर 3 बजे के बाद मोर्चा संभालने आ रहे हैं। इनका ये आयोजन जरार मैदान में होगा और राजनाथ सिंह सीकरी से बनाए गए भाजपा उम्मीदवार राजकुमार चाहर के लिए वोट मांगेंगे।

यहां से भाजपा प्रत्याशी की राह मुश्किल

फतेहपुर सीकरी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर की राह आसान नही दिख रही है। इस सीट पर उन्हें सबसे पहले भाजपा विधायक और उनके बेटे निर्दलीय प्रत्याशी रामेश्वर चौधरी से चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि भाजपा विधायक बाबूलाल और उनके बेटे रामेश्वर चौधरी जाट और भाजपा के वोट पर सेंध मार रहे हैं। इसके बाद कांग्रेस से प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार उनको राजनीतिक मैदान पर कड़ी टक्कर दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि फतेहपुर सीकरी में क्षत्रिय मतदाता निर्णायक भूमिका में रहते हैं, ऐसे में क्षत्रियों को एक साथ करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आज सभा करने जा रहे हैं।

यहां का जातीय समीकरण

एक अनुमान के मुताबिक फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर क्षत्रिय मतदाता करीब 3.50 लाख हैं। इसके बाद यहां ब्राह्मण मतदाता करीब 2.75 लाख हैं। दो लाख जाट, 1.85 लाख निषाद-लोधी, 1.50 लाख दलित, 1.35 लाख कुशवाहा और करीब 75 हजार मुस्लिम मतदाता हैं।

कल यहां फिर से योगी का दौरा

वहीं, आगरा के प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल से क्षत्रिय समाज के अंदर नाराजगी है। ऐसे में खंदौली में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल के समर्थन में होगी। माना जा रहा है कि क्षत्रियों को मनाने के लिए खंदौली में योगी विशेष रूप से सभा का आयोजन कर रहे हैं। बता दें कि यहां पर क्षत्रियों के 22 गांव हैं।

प्रियंका करेंगी रोड शो

फतेहपुर सीकरी सीट गठबंधन में कांग्रेस के खाते में आई है। यहां कांग्रेस से रामनाथ सिकरवार उर्फ फौजी बाबा के समर्थन में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रोड शो करने के लिए आएंगी। प्रियंका गांधी के रोड शो के लिए सपा और कांग्रेस दोनों के पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।

4 मई को मायावती की जनसभा

वहीं 4 मई को कोठी मीना बाजार में बसपा प्रमुख मायावती जनसभा का आयोजन करेंगी। अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित आगरा लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी पूजा अमरोही और फतेहपुर सीकरी से बसपा प्रत्याशी रामनिवास शर्मा के समर्थन में जनसभा होगी।

इनसे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभा कर चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शमसाबाद, किरावली, जलेसर में सभाएं व सम्मेलन कर चुके हैं।

4 बार योगी आ चुके हैं आगरा

चुनाव का शंखदान होने के बाद पिछले 30 दिन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार बार आगरा आ चुके हैं। 2 मई को पांचवीं बार जनसभा करने आएंगे। 3 अप्रैल को वे शमसाबाद और सूरसदन में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में आए थे। फिर किरावली और जलेसर में सभाएं कीं। 25 अप्रैल को पीएम मोदी की जनसभा में चौथी बार आगरा आए। 2 मई को पांचवीं बार उनका चुनावी दौरा प्रस्तावित है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...