मुजफ्फरनगर के थाना खालापार पुलिस ने एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया, जिसमें फर्जी ई-वे बिलों के माध्यम से 1300 करोड़ रुपए से अधिक की जीएसटी चोरी की जा रही थी। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
मुजफ्फरनगर के थाना खालापार पुलिस ने एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश किया, जिसमें फर्जी ई-वे बिलों के माध्यम से 1300 करोड़ रुपए से अधिक की जीएसटी चोरी की जा रही थी। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी का 30वाँ दीक्षांत समारोह राज्यपाल एवं विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कुल 35,009 उपाधियाँ वितरित की गईं, जिनमें 20,419 छात्राओं और 14,590 छात्रों को दी गईं। साथ ही 79 पदक प्रदान किए गए, जिनमें 58 छात्राओं और 21 छात्रों को मिले।
Lucknow : MLA डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर लखनऊ में बार-बार जलभराव और सड़क-नालियों की बदहाली पर त्वरित समीक्षा की मांग की।उन्होंने उच्च स्तरीय मॉनिटरिंग समिति गठित करने, जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने और लापरवाही पर कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया।दीर्घकालिक बाढ़ प्रबंधन योजना बनाने, आधुनिक इंजीनियरिंग और वैज्ञानिक वर्षा जल निकासी प्रणाली अपनाने की भी सिफारिश की गई।
Sonbhadra : सोनभद्र के घोरावल में चार युवकों ने फर्जी निवास और जाति प्रमाण पत्र बनाकर यूपी पुलिस में भर्ती प्राप्त की।उनके खिलाफ घोरावल कोतवाली में FIR दर्ज कर जांच शुरू की गई है।मामले ने भर्ती प्रक्रिया में कड़ी निगरानी और सत्यापन प्रणाली सुधार की आवश्यकता उजागर की है।
Ghaziabad : डसना टोल प्लाजा पर अव्यवस्थाओं और बदसलूकी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) ने NHAI को ज्ञापन सौंपा।किसानों ने स्थानीय पास, टोल छूट, सर्विस रोड, अंडरपास और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की मांग उठाई।टोल मैनेजर ने समस्याओं को संज्ञान में लेकर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
UP : मानसून के बाद भी उत्तर प्रदेश की नदियों में बाढ़ का खतरा बरकरार है, सितंबर के पहले सप्ताह में हालात बिगड़ने की आशंका जताई गई है।संतकबीरनगर में सिंचाई विभाग की लापरवाही उजागर हुई है, जहां कुआनो नदी पर कोई बाढ़ रोकथाम कार्य नहीं किया गया।स्वीकृत छह परियोजनाएं कागजों पर पूरी दिखा दी गईं, लेकिन जमीन पर कार्य अधूरा या निम्न गुणवत्ता का पाया गया।
UPITS 2025 : यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2025 का तीसरा संस्करण प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का भव्य प्रदर्शन होगा। योगी सरकार इस बार डबल फोकस के साथ प्रदेश की पुरानी उपलब्धियों को सामने रखेगी और नई स्कीमें लॉन्च करने पर भी जोर देगी
UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 2,425 मुख्य सेविकाओं और 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पहले जहां नौकरियों में भ्रष्टाचार और बंदरबांट होती थी, वहीं अब पारदर्शी व निष्पक्ष प्रक्रिया के तहत युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।
कौशांबी में प्रयागराज एयरपोर्ट से बौद्ध सर्किट तक बन रही 42.6 किमी लंबी फोरलेन सड़क की हालत खस्ताहाल है। नगर पंचायत सराय अकिल के पटेल चौराहे पर बड़े गड्ढे बारिश में तालाब में बदल गए हैं, जिससे राहगीर आए दिन चोटिल हो रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में लोक निर्माण विभाग (PWD) का बड़ा घोटाला सामने आया है। करोड़ों रुपये की लागत से सुमेरपुर कस्बा के पारा-कैथी मार्ग पर बनी पुलिया में निर्माण के दौरान भारी अनियमितताएं बरती गईं। एक ही बारिश में पुल में दरारें आ गईं, जिससे यह दुर्घटनाओं का केंद्र बन गया है।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से अंतरिक्ष यात्री और CMS के पूर्व छात्र शुभांशु शुक्ला ने राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर AKTU और CMS के बीच वैज्ञानिक नवाचार को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण MOU पर हस्ताक्षर हुए।
बलिया जिले में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से हालात गंभीर होते जा रहे हैं। नदी ने खतरे के निशान को पार कर लिया है। जहां पहले खतरे का बिंदु 57.61 मीटर पर था, वहीं अब गंगा का जलस्तर 58.90 मीटर तक पहुंच गया है। अचानक बढ़ते जलस्तर से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रस्तावित ‘उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स घटक विनिर्माण नीति-2025’ के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Lucknow : केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर को निशुल्क इलाज के लिए 50 करोड़ रुपये मिले, लेकिन अब तक केवल 34 लाख ही खर्च हुए।मरीजों को शुरुआती 24 घंटे का मुफ्त इलाज अब भी उपलब्ध नहीं है और उन्हें जांच व इलाज का खर्च उठाना पड़ रहा है।अन्य संस्थानों में यह सुविधा पूरी तरह लागू है, जिससे केजीएमयू प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Gorakhpur : गोरखपुर के मैरीगोल्ड हॉस्पिटल पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए AAP कार्यकर्ताओं और परिजनों ने जमकर हंगामा किया। घायल कारोबारी कुंजबिहारी निषाद को समय पर उचित उपचार न मिलने पर विवाद बढ़ा और पुलिस व भीड़ में धक्का-मुक्की हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अस्पताल प्रशासन पर लगे आरोपों की पड़ताल जारी है।