1. हिन्दी समाचार
  2. लखनऊ खबरें

लखनऊ खबरें (Lucknow News in Hindi)

लखनऊ में डेंगू का बढ़ा खतरा: एक दिन में मिले 11 नए मरीज, फैजुल्लागंज में 65 घरों का सर्वे

लखनऊ में डेंगू का बढ़ा खतरा: एक दिन में मिले 11 नए मरीज, फैजुल्लागंज में 65 घरों का सर्वे

लखनऊ में एक दिन में डेंगू के 11 नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी तेज कर दी है। फैजुल्लागंज में स्वास्थ्य टीम ने 65 घरों का सर्वेक्षण कर दवाएं, क्लोरीन की गोलियां और ओआरएस वितरित किए। चन्दरनगर, अलीगंज, टुड़ियागंज और इंदिरा नगर में नए मामले सामने आए हैं। विभाग ने लोगों से पानी जमा न होने देने और बुखार होने पर डॉक्टर से परामर्श लेने की अपील

आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर सीएम योगी ने वीर सेनानियों को किया नमन, बलिदान को किया याद

आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर सीएम योगी ने वीर सेनानियों को किया नमन, बलिदान को किया याद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस पर देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले वीर सेनानियों को नमन किया। उन्होंने आजाद हिंद फौज के साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली विरासत बताते हुए उनके योगदान को सदैव याद रखने का संदेश दिया।

लखनऊ: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, जन भवन में प्रतिमा विसर्जन के साथ नवरात्रि उत्सव संपन्न

लखनऊ: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, जन भवन में प्रतिमा विसर्जन के साथ नवरात्रि उत्सव संपन्न

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जन भवन में मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन से पहले विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि एवं गरबा महोत्सव में 9,693 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तिमय माहौल में प्रतिमा विसर्जन के साथ नवरात्रि उत्सव का समापन हुआ।

लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, ₹50 हजार की इनामी श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपी नागपुर से गिरफ्तार

लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, ₹50 हजार की इनामी श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपी नागपुर से गिरफ्तार

लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र के शिवा शर्मा प्रकरण में पुलिस और यूपी एसटीएफ ने नागपुर पुलिस की मदद से तीन इनामी अभियुक्तों श्रद्धा दुबे, दानिश और रश्मि दुबे को गिरफ्तार किया है। तीनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर लखनऊ लाया जा रहा है।

लखनऊ: जेलों की व्यवस्थाओं को मजबूत करने में जुटा कारागार विभाग, DG पीसी मीना ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

लखनऊ: जेलों की व्यवस्थाओं को मजबूत करने में जुटा कारागार विभाग, DG पीसी मीना ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश के महानिदेशक कारागार पीसी मीना की अध्यक्षता में लखनऊ में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें मानव संपदा पोर्टल, सीसीटीवी निगरानी, महिला बंदियों के बच्चों की देखभाल, मुलाकात के दौरान तलाशी और दिव्यांग बंदियों की सुविधाओं की समीक्षा हुई। अधिकारियों को लंबित कार्य समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।

जन भवन में शारदीय नवरात्रि एवं गरबा महोत्सव का समापन, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की मां दुर्गा की आरती

जन भवन में शारदीय नवरात्रि एवं गरबा महोत्सव का समापन, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की मां दुर्गा की आरती

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जन भवन में आयोजित नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि एवं गरबा महोत्सव के अंतिम दिन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और आरती की। इस आयोजन में कुल 8,326 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्ति संगीत, पारंपरिक गरबा और प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन हुआ।

सीएम योगी ने पाती लिखकर दी महानवमी और विजयादशमी की शुभकामनाएं, सत्य और धर्म की विजय का दिया संदेश

सीएम योगी ने पाती लिखकर दी महानवमी और विजयादशमी की शुभकामनाएं, सत्य और धर्म की विजय का दिया संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी पाती के माध्यम से शारदीय नवरात्र की महानवमी और विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए सत्य, धर्म और न्याय की विजय का संदेश दिया। उन्होंने प्रभु श्रीराम के आदर्शों, सामाजिक समरसता, महिला सम्मान और नागरिक सुरक्षा पर जोर दिया। साथ ही, माफिया के खिलाफ कार्रवाई, गरीबों के लिए आवास और विजयादशमी पर अहंकार व अन्याय जैसी बुराइयों को समाप्त करने का संकल्प लेने की अपील की।

लखनऊ जन भवन में 5100 कन्याओं का पूजन, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिया आशीर्वाद

लखनऊ जन भवन में 5100 कन्याओं का पूजन, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिया आशीर्वाद

लखनऊ के जन भवन में महासप्तमी पर ‘प्रेरणा’ संस्था के तत्वावधान में 5100 से अधिक कन्याओं का पूजन किया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कन्याओं को भोजन, चुनरी और दक्षिणा भेंट की। उन्होंने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए शिक्षा, रचनात्मकता और अच्छे संस्कारों पर जोर दिया।

सीएम योगी का संदेश: मां कालरात्रि की आराधना अधर्म के अंत और भयमुक्त समाज का प्रतीक

सीएम योगी का संदेश: मां कालरात्रि की आराधना अधर्म के अंत और भयमुक्त समाज का प्रतीक

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मां कालरात्रि की आराधना के अवसर पर अधर्म के अंत, भयमुक्त समाज और महिला सुरक्षा का संदेश दिया। उन्होंने जीरो टॉलरेंस नीति, मिशन शक्ति और प्रदेश में महिला सशक्तीकरण की बढ़ती भूमिका का उल्लेख किया।

जन भवन में गरबा महोत्सव: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

जन भवन में गरबा महोत्सव: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने जन भवन, लखनऊ में शारदीय नवरात्रि के छठे दिन आयोजित गरबा महोत्सव में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल सहित कई गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु उपस्थित रहे। 15 अक्टूबर को 1,113 श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया, जबकि महोत्सव में अब तक कुल 4,685 लोग शामिल

लखनऊ शिवा शर्मा केस की पूरी कहानी: कौन हैं श्रद्धा दुबे, मॉडलिंग से कैसे मिली पहचान और कारोबारी की मौत के बाद क्यों चर्चा में आईं?

लखनऊ शिवा शर्मा केस की पूरी कहानी: कौन हैं श्रद्धा दुबे, मॉडलिंग से कैसे मिली पहचान और कारोबारी की मौत के बाद क्यों चर्चा में आईं?

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत से लेकर मॉडल श्रद्धा दुबे के वीडियो संदेशों और पुलिस की तलाश तक, इस रिपोर्ट में जानिए मामले की शुरुआत से अब तक की पूरी कहानी।

लखनऊ हत्याकांड: फरार श्रद्धा दुबे के 12 घंटे में तीन वीडियो आए सामने, आत्महत्या की कही बात

लखनऊ हत्याकांड: फरार श्रद्धा दुबे के 12 घंटे में तीन वीडियो आए सामने, आत्महत्या की कही बात

लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड मामले में फरार श्रद्धा दुबे के 12 घंटे के भीतर तीन वीडियो संदेश सामने आने की खबर है। रिपोर्ट के अनुसार, उसने कथित तौर पर ज्यादा परेशान किए जाने पर आत्महत्या करने की बात कही है। मामले में वीडियो की सत्यता और आगे की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

जनगणना-2027 की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश, यूपी में 1 दिसंबर से शुरू होगा फील्ड सर्वे

जनगणना-2027 की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश, यूपी में 1 दिसंबर से शुरू होगा फील्ड सर्वे

उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। प्रदेश में जनसंख्या गणना का फील्ड कार्य 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रस्तावित है, जबकि 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना की सुविधा मिलेगी। अधिकारियों को समय पर प्रशिक्षण पूरा करने, जनजागरूकता बढ़ाने, हर घर को गणना में शामिल करने और आंकड़ों की शुद्धता सुनिश्चित

योगी सरकार की यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ देंगे रफ्तार

योगी सरकार की यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ देंगे रफ्तार

योगी सरकार की यूपी स्टार्टअप नीति-2026 के तहत प्रदेश में नवाचार, उद्यमिता और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए छह प्रमुख स्तंभों पर काम किया जाएगा। नीति में एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग और डीप-टेक जैसी आधुनिक तकनीकों पर विशेष जोर है। StartinUP पोर्टल के जरिए स्टार्टअप पंजीकरण, वित्तीय प्रोत्साहन और मार्गदर्शन की सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। साथ ही, उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन और सोशल मीडिया सहायता

जन भवन में गरबा महोत्सव के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

जन भवन में गरबा महोत्सव के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जन भवन में आयोजित गरबा महोत्सव में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। राज्यपाल ने बच्चों एवं उपस्थित लोगों से मुलाकात की और उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। नौ दिवसीय महोत्सव 19 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।