उत्तर प्रदेश में बच्चों के नियमित टीकाकरण (Routine Immunization) को सुनिश्चित करने के लिए योगी सरकार (Yogi Government) ने RISE एप (Rapid Immunization Skill Enhancement - RISE) को पूरे प्रदेश में लागू कर दिया है।
उत्तर प्रदेश में बच्चों के नियमित टीकाकरण (Routine Immunization) को सुनिश्चित करने के लिए योगी सरकार (Yogi Government) ने RISE एप (Rapid Immunization Skill Enhancement - RISE) को पूरे प्रदेश में लागू कर दिया है।
उत्तर प्रदेश डिजिटल लेनदेन (Digital Transaction) के मामले में देश का नंबर वन राज्य बन गया है। बता दें कि 2017-18 में प्रदेश में 122.84 करोड़ डिजिटल ट्रांजैक्शन हुए थे,जबकि 2024-25 में दिसंबर 2024 तक यह आंकड़ा 1024.41 करोड़ तक पहुंच गया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में अपने संबोधन के दौरान संसदीय मर्यादा और स्वस्थ विचार-विमर्श पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अपने विचारों को मर्यादा में रहकर रखना सबसे महत्वपूर्ण है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अंसल ग्रुप की धोखाधड़ी को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) पर हमला बोलते हुए अंसल ग्रुप को सपा सरकार की उपज बताया।
महाकुंभ 2025 का भव्य आयोजन न केवल धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि इसने प्रयागराज की अर्थव्यवस्था को भी एक बड़े आर्थिक उछाल (Economic Boost) का अवसर दिया।
सोनभद्र जिले के दुद्धी ब्लॉक के मनबसा गांव में सोमवार को मंडलायुक्त (Commissioner) बालकृष्ण त्रिपाठी और जिलाधिकारी (DM) बी.एन. सिंह ने आकस्मिक दौरा किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार के खिलाफ विजिलेंस विभाग को गोपनीय जांच करने के आदेश दिए हैं। उन पर अकूत संपत्ति अर्जित करने और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंसल ग्रुप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां-जहां अंसल ग्रुप द्वारा होम बायर्स के साथ धोखाधड़ी की गई है, वहां तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाए।
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के प्रयासों का सकारात्मक असर दिखने लगा है। हाल ही में जारी पहली "नदी डॉल्फिन अनुमान रिपोर्ट" के अनुसार, देश की नदियों में कुल 6,327 डॉल्फिन पाई गई हैं, जिसमें अकेले उत्तर प्रदेश में 2,397 डॉल्फिन दर्ज की गई हैं। यह संख्या देश में किसी भी अन्य राज्य से अधिक है।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शिक्षकों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। अब माध्यमिक शिक्षकों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए अधिक आर्थिक सहायता मिलेगी, साथ ही मृत शिक्षकों की बेटियों की शादी के लिए भी सरकार सहायता राशि प्रदान करेगी।
उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विधायकों के फोन न उठाने और कॉल बैक न करने की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। इसको लेकर शासन ने सख्त रुख अपनाया है और निर्देश जारी किए हैं कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
भारतीय वायुसेना में एक नया इतिहास रचते हुए लखनऊ की बेटी तनुष्का सिंह को जगुआर फाइटर जेट की स्थायी पायलट के रूप में नियुक्त किया गया है। यह पहली बार है जब किसी महिला पायलट को जगुआर फाइटर जेट स्क्वाड्रन में स्थायी रूप से शामिल किया गया है।