1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Loksabha Election 2024: सुल्तानपुर संसदीय सीट से पूर्व रहे मंत्री भुआल ने राजभर पर तंज कसते हुए कहा जोकर

Loksabha Election 2024: सुल्तानपुर संसदीय सीट से पूर्व रहे मंत्री भुआल ने राजभर पर तंज कसते हुए कहा जोकर

Loksabha Election 2024: सुल्तानपुर संसदीय सीट से सपा प्रत्याशी और पूर्व में रहे सपा मंत्री ने यूपी सरकार के मंत्री राजभर पर तंज कसा है। वहीं सपा के प्रत्याशी ने राजभर को नाच का जोकर कहकर नई बहस को जन्म दे दिया है तो विपक्षियों को मजे लेने का मौका। शुक्रवार को इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा प्रत्याशी रामभुआल निषाद ने जिले के चौमुखी विकास, गरीब समुदाय, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक व अति गरीब के फॉर्मूले पर जिले के विकास की बात कही।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
gnews
Loksabha Election 2024: सुल्तानपुर संसदीय सीट से पूर्व रहे मंत्री भुआल ने राजभर पर तंज कसते हुए कहा जोकर

Loksabha Election 2024: सुल्तानपुर संसदीय सीट से सपा प्रत्याशी और पूर्व में रहे सपा मंत्री ने यूपी सरकार के मंत्री राजभर पर तंज कसा है। वहीं सपा के प्रत्याशी ने राजभर को नाच का जोकर कहकर नई बहस को जन्म दे दिया है तो विपक्षियों को मजे लेने का मौका भी। बता दें कि बीते शुक्रवार को इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा प्रत्याशी रामभुआल निषाद ने जिले के चौमुखी विकास, गरीब समुदाय, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक व अति गरीब के फॉर्मूले पर जिले के विकास की बात कही थी।

जनता को झूठे आश्वासन पर दस साल से बिठाया गया

वही उन्होंने ओपी राजभर को लपेटे में करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में ओपी राजभर को कोई गंभीरता से नहीं लेता है। वे नाच के जोकर हैं। नाम बड़े और दर्शन छोटे की कहावत जिले में चरितार्थ है। जो भी विकास कार्य दिख रहा है, यह पूर्व में समाजवादी सरकार की देन है।

भाजपा इस पर अपना नाम लिखवा रही है। डबल इंजन की सरकार जिले में फेल है। सबका साथ सबका विकास का इनका नारा झूठा है। जनता को झूठे आश्वासन पर दस साल से बिठाया गया।

योगी पर भी हैं मुकदमे

उन्होंने कहा चीनी मिल की बदहाली भाजपा के विकास को आईना दिखा रही है। प्रधानमंत्री ने दो करोड़ रोजगार और हर खाते में 15 लाख देने का वादा किया था। जिसे बाद में गृहमंत्री ने जुमला कह कर जनता के साथ विश्वासघात किया। जिले से संबंधित सवालों पर उन्होंने कहा बाध उद्योग को हम नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। किसानों के लिए बंद पड़ी चीनी मिल को फिर से खुलवायेंगे।

वादे को पूरा न करने का आरोप लगाया

कानून व्यवस्था पर हमला करते हुए उन्होंने डॉक्टर घनश्याम तिवारी की पत्नी से सरकार द्वारा किए गए वादे को पूरा न करने का आरोप लगाया। यही नहीं डॉक्टर घनश्याम तिवारी की पत्नी व उनके परिजनों पर फर्जी मुकदमा लगाए जाने का आरोप सपा प्रत्याशी राम भुआल निषाद ने लगाया।

उन्होंने मछली व्यवसाय से जुड़े लाखों लोगों के लिए जिले में ही मछली मंडी बनाने का ऐलान किया। अपनी आपराधिक छवि के सवाल पर उन्होंने कहा सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पर भी मुकदमे हैं तो यह सवाल उनसे भी होना चाहिए।

भीम निषाद को जा रहा उकसाया

इसौली विधायक ताहिर खान की न मौजूदगी के सवाल पर उन्होंने कहा इसौली विधायक सबसे ज्यादा सक्रिय हैं। समय आने पर वह पार्टी और हमारे साथ होकर इंडिया गठबंधन के विजय का रास्ता ठीक करेंगे। भीम निषाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह हमारे भाई हैं। उन्हें उकसाया जा रहा है।

जो भी कंट्रोवर्सी है वह भाजपा की साजिश के तहत की जा रही है। सपा मुखिया का निर्देश संगठन व जनप्रतिनिधियों को मिल चुका है। सोशल मीडिया पर विरोध की बातें भाजपा की आईटी सेल की सुनोयोजित साजिश का हिस्सा है। पत्रकार वार्ता में सपा कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये सभी रहे मौजूद

यहां सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति, कांग्रेस के कोआर्डिनेटर मुन्ना सिंह त्रिसुंडी, प्रवक्ता नफीस फारुकी, सपा नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, कांग्रेस शहर अध्यक्ष शकील अंसारी, पूर्व विधायक अरुण वर्मा, भगेलू राम, पूर्व लोकसभा प्रभारी शकील अहमद, महामंत्री सलाहुद्दीन मौजूद रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...