उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सफल कार्यकाल के 8 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी क्रम में अयोध्या के गोविंद आश्रम के महंत वीरेंद्रदास जी महाराज ने शिष्टाचार भेंट कर मुख्यमंत्री को उनके जनसेवा और विकास के 8 वर्षों की उपलब्धियों के लिए बधाई दी। महंत वीरेंद्रदास जी ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं कीं।
महंत जी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नेतृत्व प्रदेश के लिए एक नई दिशा लेकर आया है। बीते 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने न केवल कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, बल्कि विकास, रोजगार, महिला सुरक्षा, धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार और आधारभूत संरचनाओं के विस्तार के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक काम हुआ है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि के भव्य मंदिर निर्माण की दिशा में जो कार्य हो रहा है, वह युगों तक स्मरणीय रहेगा। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी की संकल्पबद्धता को भी जाता है।
महंत वीरेंद्रदास जी महाराज ने यह भी कहा कि योगी जी का संत परंपरा से जुड़ाव ही उन्हें जनमानस का प्रिय नेता बनाता है। उन्होंने हमेशा धर्म, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को केंद्र में रखते हुए प्रशासनिक कार्य किए हैं। उनकी नीति “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” की स्पष्ट झलक उनकी योजनाओं और उनके क्रियान्वयन में दिखाई देती है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत वीरेंद्रदास जी महाराज की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि प्रदेश की जनता की सेवा ही उनका प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का हर निर्णय जनकल्याण को ध्यान में रखकर लिया जा रहा है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
मुख्यमंत्री ने अयोध्या को विश्व मानचित्र पर एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए चल रही योजनाओं की भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि राम मंदिर का कार्य समयबद्ध तरीके से हो रहा है और इसके साथ-साथ अयोध्या को स्मार्ट सिटी के रूप में भी विकसित किया जा रहा है, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं मिल सकें।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 8 वर्ष का यह कार्यकाल प्रशासनिक सख्ती, पारदर्शिता, योजनाओं की समयबद्ध क्रियान्वयन और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए जाना जाएगा। अयोध्या में संत समाज द्वारा इस कार्यकाल को सम्मानित करना एक प्रतीक है कि योगी सरकार को संत समाज का भी अपार समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त है। यह मुलाकात उत्तर प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना के एक नए युग की पुष्टि करती है।