1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ATS ने यूपी के कई जिलों से 74 रोहिंग्या को किया गिरफ्तार, हापुड़ से पकड़े गए रोहिंग्याओ को रिमांड पर भेजा गया

ATS ने यूपी के कई जिलों से 74 रोहिंग्या को किया गिरफ्तार, हापुड़ से पकड़े गए रोहिंग्याओ को रिमांड पर भेजा गया

एटीएस की टीम ने खिचरा गांव के पास से अलग-अलग फैक्ट्री में काम करने वाले लगभग 16 रोहिंग्या मुसलमानों को पकड़ा है। हापुड़ पुलिस ने बताया कि धौलाना थाना क्षेत्र के गांव खिचरा में पकड़े गए रोहिंग्याओं से पूछताछ की जा रही है।

By: Satyam Dubey  RNI News Network
Updated:
gnews
ATS ने यूपी के कई जिलों से 74 रोहिंग्या को किया गिरफ्तार, हापुड़ से पकड़े गए रोहिंग्याओ को रिमांड पर भेजा गया

यूपी एटीएस को हापुड़ जिले में बड़ी सफलता मिली है। यहां अवैध तरीके से रह रहे 16 रोहिंग्याओं को एटीएस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी रोहिंग्या म्यांमार से हापुड़ आए थे और थाना धौलाना क्षेत्र के खिचेरा में रह रहे थे। इन खिलाफ ऐक्शन लेते हुए एटीएस ने बड़ी कार्रवाई की है। इनके खिलाफ धौलाना थाना में एफ आई आर दर्ज की गई है। जिसके बाद उन्हें हापुड़ सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी रोहिंग्याओ को रिमांड पर भेज दिया है।

एटीएस की टीम ने खिचरा गांव के पास से अलग-अलग फैक्ट्री में काम करने वाले लगभग 16 रोहिंग्या मुसलमानों को पकड़ा है। हापुड़ पुलिस ने बताया कि धौलाना थाना क्षेत्र के गांव खिचरा में पकड़े गए रोहिंग्याओं से पूछताछ की जा रही है। उनके दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। एटीएस ने राज्यव्यापी अभियान चलाकर प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे छह जिलों से 74 रोहिंग्या को गिरफ्तार किया है।

सूबे के विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून—व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने एक बयान में बताया कि एटीएस को सूचना मिल रही थी कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुछ रोहिंग्या लोग अवैध तरीके से रह रहे हैं। इस पर एटीएस ने स्थानीय पुलिस इकाइयों की मदद से एक अभियान चलाया और कुल 74 रोहिंग्या लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार मथुरा से 31, अलीगढ़ से 17, गाजियाबाद से 4, हापुड़ से 13, मेरठ-सहारनपुर से 2-2 रोहिंग्या अरेस्ट किया गया है।

इसके अलावा हापुड़ से दो पुरुष बाल अपचारी और एक महिला बाल अपचारी को पुलिस ने दबोचा है। जबकि, मेरठ से एक पुरुष बाल अपचारी और एक महिला बाल अपचारी को पकड़ा है। मथुरा में भी यूपी एटीएस ने बड़ी कार्रवाई की। यहां झुग्गी-झोपड़ियों में अवैध तरीके से रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार किया है। यहां मथुरा पुलिस के साथ एटीएस की टीम ने जैंत में रह रहे रोहिंग्या को गिरफ्तार किया है। एटीएस और मथुरा पुलिस की करीब आठ घंटे तक चली इस कार्रवाई में 31 रोहिंग्या गिरफ्तार किये गए हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...