1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Loksabha Election 2024: दक्षिणी भारत के बाद कांग्रेस, रायबरेली-अमेठी से चुनावी रंग भरने को तैयार

Loksabha Election 2024: दक्षिणी भारत के बाद कांग्रेस, रायबरेली-अमेठी से चुनावी रंग भरने को तैयार

Indi Alliance: बीते सप्ताह दक्षिण के राज्यों में व्यस्त रहने वाले राहुल गांधी अब उत्तर प्रदेश पर फोकस करेंगे। वे आज अमरोहा से रैली करके यूपी में रैली की शुरुआत कर चुके हैं।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
gnews
Loksabha Election 2024: दक्षिणी भारत के बाद कांग्रेस, रायबरेली-अमेठी से चुनावी रंग भरने को तैयार

Loksabha Election 2024: कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के चुनावी रंग को लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगी। इसकी शुरुआत 20 अप्रैल को अमरोहा के आयोजन से हो चुका है। अमरोहा में राहुल गांधी व अखिलेश यादव की संयुक्त रैली चल रही है। इसके साथ ही दूसरे चरण के चुनाव में यह दोनों प्रमुख नेता प्रदेश में सभा व रोड शो का आयोजन करेंगे।

राहुल गांधी वायनाड से हैं प्रत्याशी

राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से आम चुनाव में प्रत्याशी हैं। ऐसे में उन्होंने अपना पूरा फोकस दक्षिण में कर रखा था। यही कारण रहा कि प्रदेश में पहले चरण के चुनाव में उनकी एक भी सभा नहीं हुई आयोजित हुई। हालांकि पहले चरण के प्रचार के आखिरी दिन गाजियाबाद में उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता की बैठक की थी। इसी दिन प्रियंका गांधी ने भी सहारनपुर में रोड शो किया था।

पार्टी नेताओं का कहना है कि पहले चरण में भी राहुल गांधी की सभाएं प्रस्तावित थीं लेकिन दक्षिण में उनकी व्यस्तता के कारण समय नहीं मिल सका। हालांकि अब वह प्रदेश में नियमित अंतराल में रैली व सभाएं करेंगे। अमरोहा के बाद झांसी में राहुल गांधी व अखिलेश यादव की संयुक्त सभा प्रस्तावित की गई है। कुछ एक जगह उनका रोड शो भी प्रस्तावित किया गया है। इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जल्द सभा होगी।

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय स्थित वार रूम के वरिष्ठ सदस्य संजय दीक्षित ने कहा कि राहुल के साथ ही गाजियाबाद व फतेहपुर सीकरी में प्रियंका गांधी का रोड शो प्रस्तावित है। जल्द ही इसके लिए समय मिलने की उम्मीद है। इसी के साथ अमरोहा में ही दीपेंद्र हुड्डा व पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अन्य सीटों पर कन्हैया कुमार व उदितराज आदि नेताओं के भी कार्यक्रम जल्द ही फाइनल होंगे। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में कई वरिष्ठ नेताओं व दूसरे प्रदेश के नेताओं की सभाएं होंगी।

SP's charioteer Akhilesh has a conversation with Rahul Gandhi, Rahul will contest elections from Amethi only

टिकट की चिंता एक हफ्ते में समाप्त

कांग्रेस और गांधी परिवार से जुड़ी प्रदेश की दो महत्वपूर्ण सीटों अमेठी और रायबरेली की सीट पर चल रहा प्रत्याशी का संशय भी जल्द समाप्त होगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार अगले सप्ताह यहां का टिकट घोषित हो सकता है। पूरी उम्मीद है कि यहां पर गांधी परिवार से ही प्रत्याशी होगा। अगर यहां से गांधी परिवार का कोई भी सदस्य चुनावी मैदान में उतरता है तो कांग्रेस अपनी पूरी ताकत यूपी में झोंकेगी। इसका असर इन दो के साथ अन्य सीटों पर भी पड़ेगा।

अन्य पार्टियां भी ठहरकर लोगों के मन को जांच रही

भारतीय जनता पार्टी ने जहां अपनी पहली ही सूची में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अमेठी से दोबारा प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वहीं रायबरेली को लेकर वह भी वेट एंड वाच की स्थिति में है। बसपा ने भी अमेठी और रायबरेली से अभी अपना प्रत्याशी नहीं घोषित किया है। हालांकि इन सीटों पर चुनाव पांचवें चरण में है। इसके लिए नामांकन 26 अप्रैल से शुरू हो रहा है। माना जा रहा है कि यह दल कांग्रेस के प्रत्याशी देखने के बाद अपना प्रत्याशी घोषित करेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...