1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP : उत्तर प्रदेश में 12 पीसीएस अफसरों के तबादले

UP : उत्तर प्रदेश में 12 पीसीएस अफसरों के तबादले

UP : उत्तर प्रदेश सरकार ने 12 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। अनूप कुमार को संयुक्त निदेशक बाल विकास पुष्टाहार और यमुनाधर चौहान को एडीएम नगर आगरा बनाया गया है। अन्य अधिकारियों को अमरोहा, कासगंज, मेरठ, इटावा, कन्नौज सहित विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
UP : उत्तर प्रदेश में 12 पीसीएस अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी सूची के अनुसार, अनूप कुमार को आगरा से लखनऊ में संयुक्त निदेशक, बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय भेजा गया है, जबकि यमुनाधर चौहान को आगरा का अपर जिलाधिकारी (नगर) बनाया गया है। रामकेश सिंह को कन्नौज से प्रधान प्रबंधक, सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ नियुक्त किया गया है। बृजेश कुमार त्रिपाठी को अमरोहा से लखनऊ के दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय में संयुक्त निदेशक बनाया गया है।

गरिमा सिंह को मेरठ मण्डल से अमरोहा का अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) नियुक्त किया गया है, जबकि राकेश कुमार पटेल को कासगंज से लखनऊ मंडल में अपर आयुक्त बनाया गया है। इटावा के नगर मजिस्ट्रेट दिग्विजय प्रताप सिंह को कासगंज भेजा गया है और राजेन्द्र बहादुर को नगर मजिस्ट्रेट इटावा बनाया गया है।

रामपुर से अम्बरीश कुमार बिन्द को मेरठ मण्डल का अपर आयुक्त बनाया गया है, जबकि संदीप कुमार वर्मा को नगर मजिस्ट्रेट से अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) रामपुर नियुक्त किया गया है। यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण की रेशमा सहाय और रेणुका दीक्षित को क्रमशः कन्नौज और इटावा में उप जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...