1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जिला जेल के सामने युवक की हत्या, मृतक के साथ ही आया था गोली चलाने वाला हमलावर

जिला जेल के सामने युवक की हत्या, मृतक के साथ ही आया था गोली चलाने वाला हमलावर

पुलिस अधिक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा कि एक व्यक्ति जिसका नाम राजन है। उसकी रिहाई हुई थी। जेल गेट के पास दो बदमाश उसपर अटैक करने आए। उनके नाम विशाल और रौनक है।

By: Satyam Dubey  RNI News Network
Updated:
gnews
जिला जेल के सामने युवक की हत्या, मृतक के साथ ही आया था गोली चलाने वाला हमलावर

बिजनौर से हत्या की एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा। यहां जिला जेल के सामने एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। हमलावर मरने वाले युवक के साथ राजन को निशाना बनाने के लिए आया था।

राजन शादीपूरा जोना थाना किरतपुर का रहने वाला था। उसकी उम्र 24 साल थी। वह जिला जेल बिजनौर से रिहा हो रहा था। राजन की हत्या करने के इरादे से विशाल पंडित और धर्मेंद्र जिला जेल के पास घात लगाकर बैठे थे। राजन जेल के गेट के पास था। उसको वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। वहीं दूर खड़े धर्मेंद्र ने फायरिंग शुरू कर दी। उसके द्वारा चलाई गई गोली साथी विशाल पंडित को लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद पुलिस ने धर्मेंद्र को हिरासत में ले लिया है। अब पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

पुलिस अधिक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा कि एक व्यक्ति जिसका नाम राजन है। उसकी रिहाई हुई थी। जेल गेट के पास दो बदमाश उसपर अटैक करने आए। उनके नाम विशाल और रौनक है। पुलिस और जेल स्टॉफ की मुस्तैदी से उनको पकड़ लिया है। इस दौरान उसके भागने का प्रयास किया औऱ फायरिंग हुई। जिसमें एक बदमाश जो मर्डर करने आया जिसका नाम विशाल है उसको गोली लगी। जिसके बाद उसको अस्पताल पहुंचा गया। उसकी मृत्यु हो गई है।

बिजनौर से संवाददाता रोहित कुमार की रिपोर्ट।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...