1. हिन्दी समाचार
  2. आगरा
  3. Agra LS Election 2024: मायावती ने लोगों को संबोधन में कहा कि, भाजपा का नमक नहीं बल्कि अपना नमक खाया

Agra LS Election 2024: मायावती ने लोगों को संबोधन में कहा कि, भाजपा का नमक नहीं बल्कि अपना नमक खाया

Agra LS Election 2024: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती आगरा पहुंची। यहां उन्होंने कोठी मीना बाज़ार मैदान में जनसभा को सम्बोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि आपने भाजपा का नमक नहीं बल्कि अपना नमक खाया है। टैक्स के बदले भाजपा ने आपको राशन दिया है।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
Agra LS Election 2024: मायावती ने लोगों को संबोधन में कहा कि, भाजपा का नमक नहीं बल्कि अपना नमक खाया

Agra LS Election 2024: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती आगरा पहुंची। यहां उन्होंने कोठी मीना बाज़ार मैदान में जनसभा को सम्बोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि आपने भाजपा का नमक नहीं बल्कि अपना नमक खाया है। टैक्स के बदले भाजपा ने आपको राशन दिया है।

भाजपा के लोग घर-घर जाकर कह रहे हैं कि मोदी ने राशन दिया है वो कर्ज है और उसे आपको वोट देकर पूरा करना है। भाजपा के बहकावे में आकर उन्हें वोट मत करना। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी पार्टी ने सभी समाज के लोगों को टिकट देने का काम किया है। सभी जातियों को बराबर मौका दिया गया है। आगरा में पूर्व में हुए महापौर चुनाव में वाल्मीक समाज की बेटी को टिकट दिया गया था।

फतेहपुर सीकरी से ब्राह्मण चेहरे को उम्मीदवार बनाया गया है। आगरा सुरक्षित लोकसभा से जाटव समाज से प्रत्याशी घोषित किया है। हाथरस से धनगर जाति के व्यक्ति को मैदान में उतारा है। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो ओर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को आगरा में जनसभा को संबोधित किया। मायावती शनिवार दोपहर 2 बजे आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में पहुंची।

आगरा और फतेहपुर संसदीय सीट के प्रत्याशी के लिए मांगा समर्थन

बसपा सुप्रीमो ने मंच से अपने आगरा, फतेहपुर सीकरी और हाथरस लोकसभा सीटों के प्रत्याशी के समर्थन में वोट की अपील की। मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी कांग्रेस, भाजपा या अन्य किसी विरोधी पार्टी या गठबंधन के साथ नहीं बल्कि अकेले पूरी दमदारी से चुनाव लड़ रही है। सभी समाज के लोग बसपा के लिए जी जान से लगे हुए हैं।

हमारी पार्टी ने सर्व समाज के लोगों को टिकट बंटवारे में समान रखा है। सभी जातियों को बराबर मौका दिया गया है। इस बार आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट से जाटव समाज की महिला को मैदान में उतारा गया है। फतेहपुर सीकरी में ब्राह्मण समाज के चेहरे को चुनाव में उतारा है। हाथरस लोकसभा से धनगर समाज से टिकट दिया गया है। उन्होंने कहा कि अपार भीड़ और जोश देखकर भरोसा हो गया है की आप लोग प्रदेश में अपनी पार्टी को बेहतर रिजल्ट देंगे।

बसपा नाटक बाजी और जुमले बाजी से दूर रहती है

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को केंद्र और कई राज्यों से सत्ता से दूर होना पड़ा है। अन्य पार्टियों का भी यही हाल है पर हमारी पार्टी नाटक बाजी और जुमलेबाजी से काम करने वाली नहीं है। लेकिन जातिवादी, पूंजीवादी, सांप्रदायिक और दोषपूर्ण नीतियों और करनी में अंतर की वजह से लगता है इस बार भारतीय जनता पार्टी भी केंद्र में नहीं रहेगी। भाजपा ने जो भी समाज से वायदे किए हैं वह सब हवा हवाई हैं।

उन्होंने कहा कि इनका ज्यादा समय अपने चहेते पूंजीपतियों को बनाने में है। ऐसा लगता है की कांग्रेस पार्टी की तरह बीजेपी को भी ज्यादातर लोगों ने दूर कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि SC /ST आरक्षण में संशोधन बिल लाने के लिए हमारी पार्टी ने दबाव बनाया तो कांग्रेस और भाजपा की मिली-भगत से सपा को आगे लाया गया और इस बिल को पास नहीं होने दिया गया। इस समय जो कांग्रेस एससी- एसटी के आरक्षण की बात कर रही है और बीजेपी भी कह रही है यह दोनों पार्टी एससी-सीएसटी का विकास नहीं चाहती हैं।

निजीकरण के कारण एससी-एसटी को लाभ नहीं

निजीकरण के कारण भी एससी-एसटी को लाभ नहीं मिल पा रहा है। अल्पसंख्यक की हालत भी काफी दयनीय हो गई है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने किसानों को साधन उपलब्ध कराए और जो सुविधाएं हमने दी वो अन्य किसी ने नहीं दी हैं। इस सरकार में दलितो और आदिवासियों का विकास नहीं हुआ है। सरकारी नौकरी में आरक्षण भी पूरा नहीं हुआ हुए। एससी-एसटी के कर्मचारियों को प्रमोशन भी नहीं मिल रहा है। हिंदुत्व की आड़ में अल्पसंख्यक और दलित पर अत्याचार हो रहा है।

भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश को करना पड़ रहा भुगतान

मायावती ने कहा कि भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों से देश की अर्थव्यवस्था पर काफी असर पड़ा है। व्यापारी वर्ग भी काफी दुखी है। देश में बेरोजगारी, महंगाई बढ़ रही है। अपने देश की सीमाएं भी सुरक्षित नहीं है। भाजपा सत्ता में आने के लिए सभी तरह के प्रयास कर रही है। ये लोग मीडिया और सर्वे का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। आप सभी को गुमराह नहीं होना है। हवा हवाई संकल्प पत्रों को यह पार्टियां चुनाव बाद अमल में नहीं लाती है।

बसपा घोषणा-पत्र जारी करने पर विश्वास नही रखती काम पर रखती है

हमारी पार्टी कोई घोषणापत्र जारी नहीं करती है। हम काम में विश्वास रखते हैं। बिना घोषणा पत्र के ही हमने काम कर के दिखाए हैं। हमारी पार्टी की सरकार अगर केंद्र में बनी तो हम हवा हवाई काम नहीं करेंगे बल्कि जमीनी स्तर पर कार्य कर के दिखाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा थोड़ी सी खाद्य सामग्री दी जा रही है। उससे किसी का भला होने वाला नहीं है। भाजपा ने जो खाद्य सामग्री दी है, उसके बदले में चुनाव में बीजेपी और आर.एस.एस. के लोग कह रहे हैं कि मोदी ने राशन दिया है वो कर्ज है और उसे आपको वोट देकर पूरा करना है।

भाजपा से गरीब और बेरोजगार परेशान

गरीबी और बेरोजगारी से लोग परेशान हैं। उनका निवारण बसपा सरकार में किया जाएगा। अल्पसंख्यक और मुस्लिम समाज के लिए भी काम किया जायेगा। आपको यह नहीं सोचना है की आपने उनका नमक खाया है यह नमक आपका ही है। आपको जो राशन नरेंद्र मोदी ने दिया है वो जेब से नहीं दिया है बल्कि जनता के टैक्स से दिया है इसलिए बीजेपी या मोदी का कोई अहसान नहीं है। ध्यान रखिए आप लोगों को किसी के बहकावे में नहीं आना है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...