1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. UP LOK Sabha Poll 2024 : रायबरेली की सभा में प्रियंका का भाजपा सहित प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना , रैली में कह दी यह बड़ी बात

UP LOK Sabha Poll 2024 : रायबरेली की सभा में प्रियंका का भाजपा सहित प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना , रैली में कह दी यह बड़ी बात

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी कांग्रेस की गढ़ रही रायबरेली में हुई एक रैली में जब जनता से मुखातिब हुईं तो उनका निशाना सीधे -सीधे प्रधानमंत्री मोदी पर था। प्रधानमंत्री मोदी को घेरते हुए प्रियंका ने कहा कि वे यह कहते हैं कि राहुल गांधी अपने भाषणों में कभी भी अम्बानी या अडानी का नाम नहीं लेते जब कि सच्चाई यह है कि वे उनका नाम भले लें या नहीं , लेकिन नरेंद्र मोदी का नाम जरूर लेते हैं। मैं उन्हें बता देना चाहती हूँ कि यह राहुल गांधी नहीं बल्कि खुद नरेंद्र मोदी रोज इनका नाम बड़ी शिद्दत से लेते हैं क्योंकि उनकी सांठगाठ इन अमीर उद्योगपतियों से है।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
UP LOK Sabha Poll 2024 : रायबरेली की सभा में प्रियंका का भाजपा सहित प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना , रैली में कह दी यह बड़ी बात

Noida : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी कांग्रेस की गढ़ रही रायबरेली में हुई एक रैली में जब जनता से मुखातिब हुईं तो उनका निशाना सीधे -सीधे प्रधानमंत्री मोदी पर था। प्रधानमंत्री मोदी को घेरते हुए प्रियंका ने कहा कि वे यह कहते हैं कि राहुल गांधी अपने भाषणों में कभी भी अम्बानी या अडानी का नाम नहीं लेते जब कि सच्चाई यह है कि वे उनका नाम भले लें या नहीं , लेकिन नरेंद्र मोदी का नाम जरूर लेते हैं। मैं उन्हें बता देना चाहती हूँ कि यह राहुल गांधी नहीं बल्कि खुद नरेंद्र मोदी रोज इनका नाम बड़ी शिद्दत से लेते हैं क्योंकि उनकी सांठगाठ इन अमीर उद्योगपतियों से है।

प्रियंका का अगला वार

प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में केंद्र की बीजेपी सरकार पर प्रहार तो किया ही, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सधा निशाना लगाते हुए कहा कि उत्तर -प्रदेश के साथ केंद्र में भी भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार है। केंद्र सरकार पर रायबरेली के साथ सौतेला व्यवहार की चर्चा करते हुए कहा कि इस सरकार ने राय बरेली के लिए कितना क्या किया है यह सभी जानते हैं।

किसानों की बात को लेकर प्रियंका ने प्रधानमंत्री मोदी को घेरते हुए उन्होंने कहा कि ये मोदी जी ऐसे हैं जिन्होंने अपने अरबपति दोस्तों के लाखों -करोड़ों रूपये के ऋण तो माफ़ कर दिये लेकिन जब बात किसानों को रियायत देने की आयी तो उन्होंने अपने कान -आँख मूँद लिए हैं। उन्हें इस बात का अफ़सोस नहीं कि किसान महज 1 -1 लाख रूपये के लिए आत्महत्या कर रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...