1. हिन्दी समाचार
  2. लखनऊ
  3. Lucknow : शिक्षक दिवस पर गुरु के सम्मान में रोपे जाएंगे पौधे

Lucknow : शिक्षक दिवस पर गुरु के सम्मान में रोपे जाएंगे पौधे

Lucknow : योगी सरकार ने पौधरोपण महाभियान-2025 में एक दिन में 37.21 करोड़ पौधे लगाकर ऐतिहासिक कीर्तिमान बनाया। इस अभियान में एकलव्य वन, शक्ति वन, अटल वन जैसे कई विशिष्ट वनों की स्थापना की गई। 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर “एक पेड़ गुरु के नाम” विशेष पौधरोपण कार्यक्रम प्रदेशभर में आयोजित होगा।

By: Desk Team  RNI News Network
Updated:
Lucknow : शिक्षक दिवस पर गुरु के सम्मान में रोपे जाएंगे पौधे

योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महाभियान-2025 के अंतर्गत एक दिन में 36.21 करोड़ से अधिक पौध रोप कर नया रिकॉर्ड बनाया तो दूसरी तरफ इस वर्ष भी विशिष्ट वनों की स्थापना की गई। विशिष्ट वनों का आगाज एकलव्य वन के साथ प्रारंभ हुआ तो ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ के तहत विशिष्ट आयोजन भी होगा। गुरु के सम्मान में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर सभी वन प्रभागों में यह आयोजन किया जाएगा। राजधानी लखनऊ में कुकरैल में वन विभाग के सेवानिवृत्त व वर्तमान अधिकारी पौधरोपण करेंगे।

योगी सरकार ने रचा इतिहास, 2025 में बनाया सर्वाधिक पौधरोपण का कीर्तिमान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने नया इतिहास रच दिया। ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ थीम के अंतर्गत पौधरोपण महाभियान-2025 में पूरे प्रदेश में एक दिन (9 जुलाई, बुधवार) में 37,21,40,925 पौधरोपण हुए। यह सरकार द्वारा तय किए गए लक्ष्य 37 करोड़ से 21,40,925 अधिक रहा। सीएम योगी ने अयोध्या से अभियान का आगाज किया था। उन्होंने 9 जुलाई को ही आजमगढ़ और गोरखपुर में भी पौधरोपण किया था।

लखनऊ में कुकरैल, वाराणसी में बीएचयू में लगेगा ‘एक पेड़ गुरु के नाम’
लखनऊ के प्रभागीय वनाधिकारी सितांशु पांडेय ने बताया कि विशिष्ट वनों की श्रृंखला में शिक्षक दिवस पर लखनऊ के कुकरैल में पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। यहां स्मृति वाटिका में भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्त व वर्तमान अधिकारी पौधरोपण करेंगे। यहां अधिकारियों को स्मृति चिह्न के रूप में पौधे भी भेंट किए जाएंगे। वहीं वाराणसी की प्रभागीय वनाधिकारी स्वाति श्रीवास्तव ने बताया कि आईआईटी (बीएचयू) में ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ के तहत पौधरोपण होगा।

पौधरोपण महाभियान-2025 में लगाए गए विशिष्ट वन
पौधरोपण महाभियान-2025 के मिशन निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि गुरु के सम्मान में 5 सितंबर को प्रदेश के सभी वन प्रभागों में ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ लगाया जाएगा। इसे लेकर सभी वन प्रभागों में तैयारी पूरी हो गई है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी अनेक विशिष्ट वन स्थापित किए गए।

2025 में स्थापित किए गए विशिष्ट वन व अन्य कार्यक्रम
एकलव्य वन,ऑक्सी वन,शक्ति वन,त्रिवेणी वन,अटल वन,सहजन भंडारा,गोपाल वन,एकता वन,पवित्र धारा पौधरोपण,औद्योगिक इकाइयों द्वारा पौधरोपण(संकल्प गोष्ठी व पौधरोपण), भाई-बहन पौधरोपण (रक्षाबंधन वाटिका) , शौर्य/सिंदूर वन, एक पेड़ गुरु के नाम

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें गूगल न्यूज़, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...