सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। शाहजहांपुर के पास नदी का पानी बढ़ने से आसपास के गांवों में चिंता बढ़ गई है, जबकि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। शाहजहांपुर के पास नदी का पानी बढ़ने से आसपास के गांवों में चिंता बढ़ गई है, जबकि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Agra : आगरा में यमुना का जलस्तर चेतावनी स्तर पार कर गया, निचले इलाकों में पानी घुसा और 500 परिवारों पर खतरा मंडरा रहा है।हथिनीकुंड, ओखला और गोकुल बैराज से छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी से बाढ़ की आशंका और बढ़ गई है।प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने और सतर्क रहने की अपील की है।
Mathura : मथुरा में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुँच गया है और कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। प्रशासन ने वृंदावन परिक्रमा मार्ग को रोक दिया और स्कूल-कॉलेज चार सितंबर तक बंद किए। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने और बचाव कार्य जारी हैं।
Sonbhadra : लगातार बारिश से सोनभद्र का रिहंद बांध खतरे के निशान के करीब पहुंच गया, जलस्तर 869 फीट पर स्थिर है। बांध के दो फाटक और छह टरबाइन से 22 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, साथ ही 300 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है। प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।
गाजीपुर जिले के भांवरकोल ब्लॉक के कोटवा, लट्टूडीह मार्ग पर बाढ़ के कारण ग्रामीणों को बेहद कठिन हालात में सफर करना पड़ रहा है।
Ballia: बलिया में गंगा नदी खतरे के निशान 57.61 मीटर को पार कर 58.21 मीटर तक पहुंच गई है। जलस्तर बढ़ने पर बाढ़ विभाग अलर्ट हो गया है। बैरिया तहसील के गंगापुर गांव से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें प्लास्टिक की बोरियों में मिट्टी भरवाई जा रही है। ये बोरियां तटबंध की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल की जा रही हैं। प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए
UP : घाघरा नदी का जलस्तर पिछले दो दिनों में तेजी से बढ़ा, जिससे तटीय इलाकों में खतरा मंडरा रहा है।तरबगंज और करनैलगंज तहसीलों में अलर्ट जारी है, जबकि डीएम ने बाढ़ चौकियों को सतर्क रहने और लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।बाढ़ खण्ड विभाग की लापरवाही के कारण तटबंध मरम्मत व सुरक्षा कार्य समय पर पूरे नहीं हो सके।