वात्सल्य ग्राम स्थित समविद् गुरुकुलम में दशहरा मेले के दौरान 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। साध्वी ऋतंभरा ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर मर्यादा, धर्म और संयम का महत्व बताया। छात्राओं ने रामायण के पात्रों का अभिनय करते हुए अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया।
