...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन और जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। सीएम योगी ने कार्यों की समयबद्धता व गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि हर कार्यों की मॉनीटरिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं और विकास कार्यों में अवरोध उत्पन्न करने वालों लोगों से प्रशासन सख्ती से निपटे।
प्राकृतिक खेती गंगा ही नहीं बल्कि स्थानीय नदियों के किनारे भी तय दायरे में होगी। इसके लिए 1886 क्लस्टर बनेंगे, जिसमें करीब 270.62 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। प्राकृतिक खेती, खेत तालाब योजना के लिए योगी कैबिनेट 1192 करोड़ रुपए मंजूरी दे चुकी है।
स्वरोजगार से स्टार्टअप तक युवाओं के भविष्य को उज्जवल कर रही योगी सरकार। प्रदेश के युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगार के नए आयाम से जोड़ने का काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के तहत 55 हजार युवाओं को प्रशिक्षित होने का मौका मिलेगा। यूपी में 12 विशेष महिला आईटीआई के जरिए महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देगी योगी सरकार।
महाकुम्भ के बाद भी प्रयागराज आने वाले श्रद्धालु करेंगे स्वच्छ और निर्मल संगम में स्नान। मेला क्षेत्र, संगम के घाट, मंदिरों के कॉरिडोर किये जाएंगे स्वच्छ और निर्मल।
:Mahakumbh Mela Closing Ceremony सीएम योगी आदित्यनाथ महाकुंभ मेला के समापन समारोह में भाग लेने प्रयागराज पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने मेला इलाके में सफाई अभियान की शुरुआत की
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद को संबोधित किया और एक सवाल के जवाब में प्रदेशवासियों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा की |
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष के नेता समाजवादी से सनातन धर्म को अपनाने लगे हैं। साथ ही उन्होंने विपक्ष के राज्यपाल के प्रति व्यवहार और टिप्पणियों पर सवाल उठाए।
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए एक सख्त निर्देश जारी किया है। जिन सरकारी कर्मचारियों ने अब तक अपनी संपत्ति का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज नहीं किया है, उन्हें मार्च में फरवरी का वेतन नहीं मिलेगा।
उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री संजय सिंह गंगवार ने केंद्रीय बजट 2025-26 को ऐतिहासिक करार देते हुए इसे विकसित भारत के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण बताया। उरई स्थित लल्ला धाम पैलेस में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि यह बजट आर्थिक प्रगति को गति देने और समावेशी विकास को सुनिश्चित करने वाला है।