इटावा के भरथना विधानसभा क्षेत्र स्थित SAV कॉलेज मतदान केंद्र पर शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। मतदाताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए गए हैं और सुरक्षा के बीच मतदान कराया जा रहा है। भाजपा ने शिक्षक सीट से इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी और स्नातक सीट से मानवेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है।
