अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने के लिए समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र अयोध्या पहुंचे। उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष भी रामनवमी के दिन(06/04/2025) ठीक 12:00 बजे सूर्य की किरणें रामलला के मस्तक का अभिषेक करेंगी।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने के लिए समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र अयोध्या पहुंचे। उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष भी रामनवमी के दिन(06/04/2025) ठीक 12:00 बजे सूर्य की किरणें रामलला के मस्तक का अभिषेक करेंगी।
हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच 1950 से चला आ रहा सीमा विवाद अब सुलझने की उम्मीद है। सरकार ने डिमार्केशन कॉलम (सरहद बंदी) के लिए 7.75 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दे दी है। इस परियोजना को डिटेल्ड एस्टीमेट की मंजूरी का इंतजार है, जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर काम को गति दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी (सपा) ने महिला सशक्तिकरण के लिए एक बड़ी घोषणा की है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना’ की विस्तृत जानकारी साझा की।
फिरोजाबाद नगर में बढ़ते जाम और अवैध अतिक्रमण को लेकर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। नगर आयुक्त ऋषि राज के निर्देश पर नगर निगम की ईटीएफ टीम ने हाइवे पुल के नीचे अवैध रूप से संचालित ढाबों पर कार्रवाई की। टीम ने मौके से अतिक्रमण हटवाकर अवैध रूप से रखे गए सामान को जब्त कर लिया और ढाबा संचालकों को कड़ी हिदायत दी।
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद महोबा पहुंचे, जहां उन्होंने संवैधानिक जनयात्रा के तहत समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। इस यात्रा का उद्देश्य निषाद जाति सहित 66 सूचियों को अनुसूचित जाति (SC) का दर्जा दिलाने की मांग को आगे बढ़ाना है।
अखिलेश यादव द्वारा कुंभ पर सवाल उठाने को लेकर आचार्य महामंडलेश्वर निरंजन अखाड़ा स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कुंभ पर सवाल खड़ा करना केवल एक धार्मिक आयोजन पर टिप्पणी नहीं, बल्कि हिंदू और सनातन धर्मावलंबियों पर सीधा हमला है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नोएडा और ग्रेटर नोएडा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह 1565 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक दिवसीय दौरे पर मथुरा के बरसाना में ‘रंगोत्सव 2025’ का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि काशी और अयोध्या के बाद अब मथुरा और ब्रजभूमि के विकास की बारी आ गई है।
भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में होली का 40 दिवसीय उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बरसाना पहुंचे और राधा रानी के मंदिर में लड्डू मार होली का आनंद लिया।
उल्लास-उमंग और रंगों का पर्व होली इस बार वृंदावन में एक अलग आभा मे सराबोर दिखेगा। मथुरा-वृंदावन की होली तो वैसे भी जगत प्रसिद्ध है, मगर इस बार यहां की होली केवल आनंद ही नहीं सामाजिक सौहार्द्र, सांस्कृतिक समरसता तथा सामाजिक परिवर्तन के सम्मानित क्षण बनकर विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने जा रही है।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पिछले आठ वर्षों में महिलाओं के कल्याण, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं और अभियानों की शुरुआत की है। राज्य सरकार ने न केवल महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान प्रदान किया, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी प्रभावी कदम उठाए हैं।
बलरामपुर जिले में मनरेगा मजदूरों के अधिकारों पर लगातार डाका डाला जा रहा है। तालाब के सौंदर्यीकरण के नाम पर हुए भ्रष्टाचार को छिपाने में प्रशासनिक अधिकारी जुटे हुए हैं। गांव में तालाब सौंदर्यीकरण के लिए तीन मस्टर रोल जारी किए गए थे, लेकिन ग्राम प्रधान, सचिव, रोजगार सेवक और बीडीओ द्वारा कोई भी काम नहीं करवाया गया।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रशासन की जमकर सराहना की। अयोध्या दौरे के दौरान उन्होंने राम मंदिर की सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गंभीर प्रशासनिक निर्णयों के अलावा अपने मज़ाकिया अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भोजपुरी फिल्म अभिनेता और सांसद रवि किशन की चुटकी लेते हुए कहा कि वह उनसे कहेंगे कि एक दिन लोगों को फ्री में उनकी फिल्म दिखाएं।
वाराणसी में पहली बार पैरा पाइथियन गेम्स का आयोजन किया जाएगा। यह ऐतिहासिक खेल आयोजन 1 से 3 दिसंबर 2025 तक शहर के चार प्रमुख स्टेडियमों और सात स्कूलों के खेल मैदानों पर होगा। इस प्रतियोगिता में 93 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे, जो इसे एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का महत्वपूर्ण आयोजन बनाएगा।